अमेरिका: ह्यूस्टन में पहले भारतीय सिख पुलिस ऑफिसर की हत्या, कई बार मारी गई गोलियां
ह्यूस्टन। अमेरिकी राज्य टेक्सास के ह्यूस्टन में एक भारतीय-सिख पुलिस ऑफिसर संदीप सिंह धालीवाल की निर्मम हत्या कर दी गई है। संदीप को पीछे से कई बार गोलियां मारी गईं और एक ट्रैफिक स्टॉप पर यह घटना हुई है। सीनियर पुलिस ऑफिसर एड गोंजालेज की तरफ से शनिवार को इस बात की जानकारी दी गई है। इसके अलावा वह पहले ऐसे सिख ऑफिसर भी थे जिन्हें सिख धर्म के तहत मान्य पगड़ी और दाढ़ी के साथ ड्यूटी करने की मंजूरी दी गई थी।

विदेश मंत्री ने जताया दुख
संदीप सिंह की उम्र करीब 40 के आसपास बताई जा रही है। वह हैरिस काउंटी शेरिफ के डिप्टी थे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा, 'डिप्टी संदीप सिंह धालीवाल, जो ह्यूस्टन में एक सिख-भारतीय ऑफिसर थे, उनकी हत्या की खबर जानकर बहुत ही अफसोस हुआ है। हमने हाल ही में इस शहर का दौरा किया है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।'साल 2015 में धालीवाल टेक्सास के पहले सिख पुलिस ऑफिसर बने थे। उन्हें अपने धर्म के साथ ड्यूटी करने की मंजूरी दी गई थी। धालीवाल, यूनाइटेड सिख्स के साथ भी जुड़े थे। यह एक एनजीओ है जो मानवीय सहायता के कार्यों से जुड़ा है।
10 वर्षों से थे डिपार्टमेंट के साथ
गोंजालेज ने बताया कि धालीवाल 10 वर्षों से डिपार्टमेंट के साथ थे। उन्होंने एक गाड़ी को रोका जिसमें एक पुरुष और एक महिला सवार थे। उनमें से एक ने उन पर अचानक हमला कर दिया और उन्हें दो बार गोली मारी। शूटर को पास के शॉपिंग सेंटर की तरफ भागते हुए देखा गया था। जांचकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने धालीवाल के डैशकैम वीडियो से शूटर की पहचान कर ली है। शूटर और महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धालीवाल शादीशुदा थे और वह तीन बच्चों के पिता थे। कमिश्नर एड्रियन ग्रारसिया ने कहा डिप्टी संदीप धालीवाल वाकई महान व्यक्ति थे। वह कई लोगों के लिए एक उदाहरण हैं। उन्होंने अपने समुदाय के सम्मान और गौरव का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने बताया कि कैसे हार्वे तूफान के बाद उन्होंने कैलिफोर्निया से आए लोगों की मदद की थी।
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन?












Click it and Unblock the Notifications