भारतीय राजदूत ने दोहा में तालिबान नेता से की मुलाकात, औपचारिक बातचीत की प्रक्रिया शुरु
कतर, अगस्त 31: अफगानिस्तान से अमेरिका के जाने के बाद भारत ने अब तालिबान के साथ औपचारिक बातचीत की प्रक्रिया शुरु की है। इसी क्रम में आज कतर में भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने तालिबान के नेता शेर मोहम्मद स्टैनिकजई से मुलाकात की। मुलाकात दोहा स्थित भारतीय दूतावास में हुई। मुलाकात का अनुरोध तालिबान की तरफ से आया था।
Recommended Video

भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया है कि इसके लिए तालिबान की ओर से आग्रह किया गया था। दोनों प्रतिनिधि दोहा स्थित भारतीय दूतावास में मिले। इस दौरान अफगानिस्तान में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और देश वापसी की चर्चा अहम रही। वार्ता में भारतीय राजदूत ने ऐसे अफगान नागरिकों, खासकर अल्पसंख्यकों के बारे में चर्चा की गई जो भारत आना चाहते हैं।
मंत्रालय ने बताया है कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ किसी भी तरह की आतंकवादी गतिविधि के लिए नहीं किए जाने का मुद्दा मित्तल ने उठाया है। वहीं, तालिबानी प्रतिनिधि ने इस बात का आश्वासन दिया है कि इन मुद्दों को सकारात्मक तरीके से सुलझाया जाएगा।
वहीं, तालिबानी आतंकियों के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने भारत को इलाके का एक अहम मुल्क करार देते हुए अच्छे रिश्ते बनाने की इच्छा जताई है। मुजाहिद ने कहा कि भारत और पाकिस्तान को एक साथ बैठकर सभी विवादित मुद्दों का समाधान करना चाहिए। ग़ौरतलब है कि स्टैनिकजई ही वे तालिबानी नेता हैं जिन्होंने काबुल और दिल्ली के अपने संपर्क सूत्र के जरिए फोन कर भारत को ये संदेश भेजा था कि भारत काबुल से अपने राजनयिकों को वापस न बुलाए।












Click it and Unblock the Notifications