JeM चीफ अजहर मसूद घोषित हो सकता है अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी
पठानकोट आतंकी हमले के बाद भारत ने यह कदम उठाया था। अजहर मसूद इस हमले का मास्टर माइंड था।
नई दिल्ली। इस साल के आतंकवाद के खिलाफ भारत एक अहम कदम उठा सकता है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि साल के अंत तक जैश ए मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित कर दिया जायेगा। यूएन में भारत के प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने बताया कि भारत इस पर धैर्य के साथ काम कर रहा है और सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

इंडिया टूडे से खास बातचीत में अकबरूद्दीन ने कहा कि 'हम सब्र से लेकिन बहुत सारे सदस्य देशों के साथ काम कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि सदस्य देशों की सहयोग से हम अपने लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे और वो लक्ष्य एक आतंकी को लिस्ट में लाना है जो एक आतंकी संगठन को चला रहा है। हम आधा काम कर चुके हैं और उम्मीद करते हैं कि जल्द ही इसे पूरा कर लेंगे। '












Click it and Unblock the Notifications