S Jaishankar Russia Visit: अगले 25 वर्षों में विकसित देश बनेगा भारत, रूस में बोले एस जयशंकर

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद वे गुरुवार को भारतीय साहित्य, इतिहास, दर्शन आदि के विद्यार्थियों से मिले।

इंडोलॉजिस्ट के साथ बातचीत करते हुए, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, "आज भारत की अर्थव्यवस्था 4 ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंच रही है। भारत तेजी से डिजिटल होता जा रहा है। भारत की शिक्षा में भी ये परिवर्तन देखा जा सकता है।"

external-affairs-minister-s-jaishankar

जयशंकर ने कहा कि भारत में पिछले दस वर्षों से, हर दिन दो नए कॉलेज स्थापित हो रहे हैं। ये तेजी हर क्षेत्र में देखी जा सकती है। हमारा प्रयास है कि हम अगले 25 वर्षों में सफल हों और एक विकसित देश बनें।

भारत के विदेश मंत्री ने कहा कि एक विकसित देश का मतलब केवल एक विकसित अर्थव्यवस्था नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा देश भी है जो अपनी परंपराओं, विरासत और संस्कृति के प्रति जागरूक, सचेत और गौरवान्वित है।

इंडोलॉजिस्ट का मतलब भारतीय साहित्य, इतिहास, दर्शन आदि का छात्र होना है। इंडोलॉजी को दक्षिण एशियाई अध्ययन के नाम से भी जाना जाता है। यह भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास, संस्कृतियों, भाषाओं और साहित्य का अकादमिक अध्ययन है।

इससे पहले पुतिन ने एस जयशंकर से मुलाकात के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को रूस आने का निमंत्रण दिया। पुतिन और जयशंकर की ये मुलाकात रूस-यूक्रेन युद्ध और इसराइल-हमास युद्ध के बीच हुई है और ये इस लिहाज से भी बेहद अहम है कि पुतिन आम तौर पर सिर्फ़ अपने समकक्षों से ही मिलते हैं।

पुतिन और जयशंकर के बीच मुलाकात के दौरान विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोफ़ और वाणिज्य मंत्री डेनिस मान्तुरोव मौजूद थे। वहीं, जयशंकर के साथ रूस में भारत के राजदूत पवन कपूर मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+