'पाकिस्तान को छिटपुट लड़ाई में उलझाए रखना चाहता है भारत'

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ का कहना है कि भारत, पाकिस्तान को छिटपुट लड़ाई में उलझाए रखना चाहता है, लेकिन उनका देश किसी भी प्रकार की आक्रामकता का जवाब देने में सक्षम है। 'डॉन ऑनलाइन' पर रविवार को जारी रपट के मुताबिक, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा, "हमारी पूर्वी सीमा पर भारत हमें छिटपुट लड़ाई में उलझाए रखना चाहता है।

India wants to engage Pakistan in 'low-intensity war'

हर क्षेत्र में हमारे सुरक्षा बलों को व्यस्त रखने के लिए वे एक ही तरीका अपना रहे हैं। इससे भारतीय नेतृत्व की पाकिस्तान विरोधी मानसिकता भी उजागर हो गई है।" पाकिस्तान के अर्धसैनिक बलों और भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर हुई गोलीबारी में शनिवार को पंजाब प्रांत के सियालकोट में एक 14 साल की लड़की की मौत हो गई थी।

इस घटना के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का यह बयान आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत और अन्य पड़ोसी देशों के साथ शांति स्थापित करने की इच्छा जताई है। लेकिन जिस प्रकार के संकेत इस्लामाबाद ने दिए हैं, भारत का रवैया उसके अनुरूप नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि भारत प्यार और शांति की भाषा नहीं समझता। पिछले कुछ दिनों से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर जारी गोलीबारी पर आसिफ ने कहा, "ऐसा लगता है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत, पाकिस्तान को सफल होते हुए नहीं देखना चाहता।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+