PM Modi UAE Visit: भारत-UAE के बीच और मजबूत हुए संबंध; दोनों देशों के बीच हुआ 7 अहम समझौता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार की शाम दो दिवसीय यात्रा पर UAE पहुंचे। यहां उनका गार्ड ऑफ ऑनर से भव्य स्वागत हुआ। इससे पहले अबू धाबी हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनका स्वागत किया था।
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा और सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा के लिए मंगलवार को अबू धाबी में आमने-सामने बैठक की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, डिजिटल बुनियादी ढांचे, फिनटेक, ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, संस्कृति और लोगों से लोगों के संबंधों सहित सभी क्षेत्रों में व्यापक रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने का स्वागत किया।
मोदी और अल नाहयान दोनों ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी की और उनकी उपस्थिति में द्विपक्षीय निवेश संधि और व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते सहित कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान किया गया।
मोदी ने यूएई के घरेलू कार्ड जयवान के लॉन्च पर राष्ट्रपति अल नाहयान को बधाई दी, जो डिजिटल रूपे क्रेडिट और डेबिट कार्ड स्टैक पर आधारित है।
भारत-UAE के बीच 7 समझौतों पर हस्ताक्षर
• भारत ने UAE के साथ द्विपक्षीय निवेश संधि और व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते दोनों पर हस्ताक्षर किए हैं।
• इलेक्ट्रिक इंटरकनेक्शन और व्यापार के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
• भारत और UAE ने इंडिया-मिडिल ईस्ट इकॉनमिक कॉरिडोर पर एक इंटर गवर्नमेंटल फ्रेमवर्क एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए।
• डिजिटल इंफ्रास्टकचर प्रोजेक्ट में सहयोग पर समझौता ज्ञापन।
• हेरिटेज और म्यूजियम के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन।
• इंस्टेंट पेमेंट प्लेटफ़ॉर्म - UPI (भारत) और AANI (UAE) को आपस में लिंक करने पर समझौता।












Click it and Unblock the Notifications