बम रखने के आरोप में अमेरिकी हवाई अड्डे पर भारतीय गिरफ्तार, भारत सरकार ने कहा- नहीं है जानकारी
अमेरिका के एक हवाई अड्डे पर भारतीय गिरफ्तार किया गया है लेकिन भारत सरकार का कहना है कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
नई दिल्ली। अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप ने 7 मुल्कों से मुस्लिमों के आने पर बैन लगाने के बाद भारतीय शख्स यहा के नॉर्थ डकोटा स्टेट स्थित एक एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। हालांकि भारत सरकार ने ऐसी किसी गिरफ्तारी की जानकारी मिलने से इनकार किया है।

अंग्रेजी अखबार द हिंदू के मुताबिक पेशे से व्यवसायी गुजरात स्थित बड़ौदा के रहने वाले पारामन राधाकृष्णन जब ग्रैंड फोक्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच से गुजर रहे थे, तो उन्होंने कथित तौर कहा कि उनके बैग में बम है इसके बाद राधाकृष्णन को आतंकित करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही एयरपोर्ट खाली करा लिया गया। इसके बाद राधाकृष्णन के सारे सामानों की जांच हुई।
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार राधाकृष्णन को फेडरल चार्ज का सामना करना पड़ेगा। वहीं राधाकृष्णन के परिजनों ने विदेश मंत्री सुषमा को मामले की जानकारी ट्विटर पर उपलब्ध कराई है लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। विदेश मंत्रालय का कहना हैति उन्हें राधाकृष्णन की गिरफ्तारी की कोई जानकारी नहीं है। ये भी पढ़ें: अगर डोनाल्ड ट्रंप होते राष्ट्रपति तो न होते स्टीव जॉब्स और न होती एप्पल












Click it and Unblock the Notifications