जाकिर नाइक को वापस लाने की तैयारी, मलेशिया से बात करेगा भारत
नई दिल्ली। विवादित इस्लामिक धर्मगुरु जाकिर नाइक की वापसी के लिए भारत जल्द ही मलेशिया सरकार से बात करेगा। आपको बता दें कि जाकिर नाइक को पिछले महीने ही मलेशिया की सबसे बड़ी मस्जिद पुत्रा में देखा गया था। विदेश मंत्रालय के एक आला अधिकारी ने बताया कि 'हमारी कानूनी प्रकिया लगभग पूरी होने के करीब है और ऐसा होते ही हम मलेशिया सरकार से इस संबंध में निवेदन करेंगे।' उन्होंने कहा कि अगले कुछ हफ्तों में पता चल जाएगा कि हमारी निवेदन का तरीका कैसा होगा।

आपको बता दें कि जाकिर नाइक पर आतंकवाद के लिए उकसाने और हेट स्पीच देने का आरोप है। यूट्यूब पर मौजूद एक वीडियो में उसने कहा था- अगर ओसामा बिन लादेन अमेरिका को डरा रहा है- वो टेरेरिस्ट है तो सबसे बड़ा आतंकी मैं हूं। मैं ओसामा के साथ हूं। इस संबंध में एनआईए ने लाइक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक मलेशियाई सरकार ने जाकिर को पनाह इसलिए दी क्योंकि वो यहां के मलय मुसलमानों के बीच मशहूर है। उसके विवादित पहलुओं को ध्यान में नहीं रखा गया। ढाका में पिछले साल एक कैफे पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें विदेशियों समेत 22 लोग मारे गए थे। आतंकियों के तार नाइक से जुड़ पाए गए थे। इसके बाद बांग्लादेश ने नाइक के 'पीस टीवी चैनल' को बैन कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications