Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bangladesh Fuel Crisis: संकट में बांग्लादेश की लाइफलाइन बना भारत! पाइपलाइन से भेजा इतने टन डीजल

Bangladesh Fuel Crisis: गंभीर ऊर्जा संकट से जूझ रहे बांग्लादेश के लिए भारत एक बार फिर 'संकटमोचक' बनकर सामने आया है। भारत-बांग्लादेश फ्रेंडशिप पाइपलाइन के जरिए आज भारत से 5,000 टन डीजल की एक बड़ी खेप बांग्लादेश भेजी गई है। यह डीजल पश्चिम बंगाल के रास्ते पार्वतीपुर सीमा से बांग्लादेश में प्रवेश करेगा। इस कदम से उम्मीद जताई जा रही है कि वहां चल रही तेल की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग पर लगाम लग सकेगी।

बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPC) के चेयरमैन मोहम्मद रेजानुर रहमान ने 'ANI' से बातचीत में इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भारत के साथ हुए सालाना समझौते के तहत भारत हर साल पाइपलाइन के जरिए 1.80 लाख टन डीजल की सप्लाई करेगा।

Tankers being filled with diesel

आज जो 5,000 टन डीजल पहुंच रहा है, वह इसी डील का हिस्सा है। समझौते के मुताबिक, अगले छह महीनों में 90,000 टन डीजल भारत से आना है, जिसे बांग्लादेश अगले दो महीनों के भीतर ही पूरा करने की कोशिश कर रहा है।

तेल के लिए मची लूट और छापेमारी

बांग्लादेश इस समय ईंधन की भारी कमी से जूझ रहा है। ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, कुछ लालची कारोबारी बाजार में 'नकली किल्लत' पैदा करने के लिए तेल की जमाखोरी कर रहे हैं। हालात इतने खराब हैं कि सरकार को वाहनों के लिए तेल की लिमिट तय करनी पड़ी है, फिर भी कई पेट्रोल पंपों पर चोरी-छिपे ऊंचे दामों पर तेल बेचा जा रहा है। इसी धांधली को रोकने के लिए ढाका में 'मोबाइल कोर्ट' बनाकर पेट्रोल पंपों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। राजधानी के कई स्टेशन तो कल से ही 'ड्राई' (खाली) पड़े हैं।

भारत-बांग्लादेश पाइपलाइन: संकट में बड़ा सहारा

यह पाइपलाइन न केवल समय बचाती है बल्कि परिवहन का खर्च भी कम करती है। बीपीसी चेयरमैन ने भरोसा जताया है कि भारत से आने वाली इस खेप के बाद बाजार में सप्लाई सुधरेगी। हालांकि, सरकार अब उन लोगों पर सख्त कार्रवाई कर रही है जो संकट के समय मुनाफाखोरी और तस्करी में जुटे हैं।

बांग्लादेश, भारत के अलावा कहां से आयात करता है डीजल?

भारत और बांग्लादेश के बीच साल 2026 के लिए भारत की 'नुमालीगढ़ रिफाइनरी' (असम) से कुल 1,80,000 टन डीजल खरीदने का समझौता है। इसके अलावा बांग्लादेश सिंगापुर, चीन, मलेशिया और इंडोनेशिया से रिफाइंड तेल (डीजल) आयात करता है। वर्तमान संकट को देखते हुए बांग्लादेश ने अगले 6 महीनों के लिए 1.42 मिलियन टन रिफाइंड तेल खरीदने का टेंडर जारी किया है।

बांग्लादेश अपनी एकमात्र रिफाइनरी (ईस्टर्न रिफाइनरी लिमिटेड) के लिए हर साल लगभग 1.5 मिलियन टन कच्चा तेल खरीदता है। सऊदी अरब (Aramco) से लगभग 8,00,000 टन कच्चा तेल खरीदा जाता है। यूएई (Abu Dhabi National Oil Co) से लगभग 7,00,000 टन कच्चा तेल (Murban Crude) आता है।

गैस के मामले में बांग्लादेश की हालत अभी सबसे ज्यादा खराब है क्योंकि मिडिल ईस्ट युद्ध की वजह से सप्लाई प्रभावित हुई है। बांग्लादेश अपनी LNG का लगभग 75% हिस्सा कतर से मंगाता है। 2026 के लिए कतर और ओमान के साथ 115 कार्गो का समझौता है।

बांग्लादेश का वर्तमान स्टॉक (ताजा आंकड़े):

  • डीजल: लगभग 2,01,610 टन (14-15 दिनों का स्टॉक)।
  • पेट्रोल और ऑक्टेन: करीब 17 से 31 दिनों का स्टॉक।

नोट: इस आर्टिकल में अलग-अलग एजेंसियों और सोर्सों से मिली जानकारी शामिल है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+