संयुक्त राष्ट्र में अलग-थलग पड़ा इजराइल, गाजा में तत्काल युद्धविराम के पक्ष में 153 देश, भारत ने भी डाला वोट

UN resolution: हमास के खिलाफ युद्ध में इज़राइल का साथ अब धीरे धीरे उसके दोस्त देश भी छोड़ने लगे हैं और स्थिति ये बन रही है, कि इजराइल धीरे धीरे वैश्विक मंच पर अलग-थलग होता जा रहा है। जिसका साक्षात प्रमाण संयुक्त राष्ट्र में देखने को मिला है, जहां भारत सहित 153 देशों ने गाजा पट्टी में तत्काल बमबारी रोकने और युद्धविराम के पक्ष में वोट डाला है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में मसौदा प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया है। गाजा में गहराते मानवीय संकट के बारे में संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों की सख्त चेतावनी के बाद, 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मंगलवार को युद्धविराम के लिए एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें तीन-चौथाई सदस्य देशों ने युद्धविराम के पक्ष में मतदान किया है।

कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के नेताओं ने भी युद्धविराम का आह्वान करते हुए एक संयुक्त बयान में अलग-अलग कहा, कि "हमास को हराने की कीमत सभी फिलिस्तीनी नागरिकों की निरंतर पीड़ा नहीं हो सकती।"

UN resolution gaza ceasefire

संयुक्त राष्ट्र में गाजा पर लाया गया था प्रस्ताव

संयुक्त राष्ट्र महासंघ में लाए गये इस प्रस्ताव के पक्ष में 153 वोट पड़े, जबकि 23 देश वोटिंग से अनुपस्थित रहे और 10 सदस्य देशों ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया।

इससे पहले अक्टूबर में, भारत ने महासभा में उस प्रस्ताव पर रोक लगा दी थी, जिसमें इजराइल-हमास संघर्ष में तत्काल मानवीय संघर्ष विराम और गाजा पट्टी में निर्बाध मानवीय पहुंच का आह्वान किया गया था।

फ़िलिस्तीनी प्राधिकरण ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया है और देशों से इज़राइल पर युद्धविराम का अनुपालन के लिए दबाव डालने का आग्रह किया है। निर्वासन में हमास के एक अधिकारी इज़्ज़त अल-रेशिक ने टेलीग्राम पर एक बयान में उस प्रतिक्रिया को दोहराया और कहा, कि इज़राइल को "हमारे लोगों के खिलाफ अपनी आक्रामकता, नरसंहार और जातीय सफाई बंद करनी चाहिए।"

अमेरिका और इज़राइल, जो तर्क देते हैं, कि युद्धविराम से केवल हमास को फायदा होता है, उन्होंने आठ अन्य देशों के साथ इस प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया है।

संयुक्त राष्ट्र में मतदान से पहले, इज़राइल के संयुक्त राष्ट्र के राजदूत गिलाद एर्दान ने कहा: "युद्धविराम का मतलब केवल एक ही चीज़ है - हमास के अस्तित्व को सुनिश्चित करना, इज़राइल और यहूदियों के विनाश के लिए प्रतिबद्ध नरसंहार आतंकवादियों के अस्तित्व को सुनिश्चित करना।"

बाइडेन ने कहा- समर्थन खो रहा इजराइल

प्रस्ताव से पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था, कि फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के खिलाफ लड़ाई के लिए इजरायल को अभी तक अमेरिका और यूरोपीय संघ सहित "दुनिया के अधिकांश हिस्सों" से समर्थन प्राप्त है, "लेकिन अंधाधुंध बमबारी से वे अपना समर्थन खोना शुरू कर रहे हैं।"

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन इस सप्ताह इज़राइल की यात्रा करेंगे और रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन अगले सप्ताह मध्य पूर्व का दौरा करेंगे। बाइडेन ने कहा, कि सुलिवन इजरायल के प्रति अमेरिकी प्रतिबद्धता के साथ-साथ गाजा में नागरिक जीवन की रक्षा करने की आवश्यकता पर जोर देंगे।

गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 7 अक्टूबर को हुए हमले के बाद हमास को जड़ से उखाड़ने के लिए गाजा पर इजरायल के हमले में कई बच्चों सहित कम से कम 18,205 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और लगभग 50,000 घायल हुए हैं।

संयुक्त राष्ट्र और गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, संघर्ष के कारण भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई, 85% आबादी अपने घरों से विस्थापित हो गई और बीमारियां फैलने लगीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+