रोहिंग्या मुसलमानों के लिए सुषमा स्वराज ने कही ये बड़ी बात

Recommended Video

    Sushma Swaraj calls Sheikh Hasina, says India supports Bangladesh's stance on Rohingya issue

    ढाका। भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से सुषमा स्वराज ने रोहिंग्या मुसलमानों की हर संभव मदद के लिए बांग्लादेश को आश्वासन दिया है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की मीडिया सचिव नजरुल इस्लाम ने कहा है भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने फोन पर बात कर इस रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे पर पूरी मदद करने की बात कही है।

    रोहिंग्या मुसलमानों की हर संभव मदद करेगा भारत- सुषमा स्वराज

    सुषमा स्वराज ने कहा है कि द्विपक्षीय और बहुपक्षीय वार्ता के जरिए रोहिंग्या मुसलमानों के पलायन को रोकने और उन्हें वापस लेने के लिए म्यांमार पर दबाव डालने की कोशिश की जाएगी।

    सुषमा स्वराज ने शेख हसीना को कहा कि रोहिंग्या मुसलमानों का मुद्दा ना सिर्फ बांग्लादेश का है बल्कि पूरे विश्व का है। भारत ने रोहिंग्या मुसलमानों की सहायता के लिए गुरूवार को बांग्लादेश में 53 टन राहत सामग्री भेजी थी। भारत ने इसे 'ऑपरेशन इंसानियत' का नाम दिया गया।

    म्यांमार से पलायन हो रहे लाखों रोहिंग्या मुसलमानों को बांग्लादेश में शरण लेनी पड़ रही है। अब तक बांग्लादेश में 3 लाख से ज्यादा लोग शरणार्थी के रूप में प्रवेश कर चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+