India-Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ा तनाव, विदेश मंत्रालय ने टॉप बांग्लादेशी डिप्लोमेट को समन किया
India summons top Bangladeshi diplomat: भारत और बांग्लादेश के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है और अब नई दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश सरकार के टॉप डिप्लोमेट को समन भेजा है। रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त नूरल इस्लाम को तलब किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते तनाव पर चर्चा करने के लिए बांग्लादेशी डिप्लोमेट को तलब किया गया था। भारत ने ये कदम तब उठाया है, जब इससे पहले रविवार को ढाका ने भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब किया था।

भारत ने बांग्लादेशी डिप्लोमेट को किया समन
बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त को सम्मन ऐसे समय में किया गया है, जब ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को बांग्लादेश विदेश मंत्रालय ने रविवार को समन किया था। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाल ही में बाड़ लगाने पर "गहरी चिंता" जताई थी और भारतीय उच्चायुक्त के सामने अपनी आपत्तियां दर्ज करने के लिए बुलाया था।
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "बांग्लादेश के विदेश सचिव राजदूत मोहम्मद जशीम उद्दीन ने रविवार को विदेश मंत्रालय में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा के सामने बांग्लादेश-भारत सीमा पर भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की हाल की गतिविधियों पर बांग्लादेश सरकार की गहरी चिंता व्यक्त की।"
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसी गतिविधियों, विशेष रूप से कांटेदार तार की बाड़ लगाने का "अनधिकृत प्रयास" और बीएसएफ द्वारा संबंधित ऑपरेशनल कार्रवाइयों ने "सीमा पर तनाव और अशांति पैदा की है।"
आपको बता दें, कि हाल ही में सुनामगंज में बीएसएफ ने कार्रवाई करते हुए घुसपैठ की कोशिश करने वाले एक बांग्लादेशी नागरिक को गोली मार दी थी, जिसपर बांग्लादेश के विदेश सचिव ने "गहरी चिंता और निराशा" भी जताई थी। इसके जवाब में, भारतीय उच्चायुक्त ने सीमा पर अपराधों से निपटने और तस्करी, अपराधियों की आवाजाही और मानव तस्करी की चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सहयोग करने के लिए कहा था।












Click it and Unblock the Notifications