मसूद अजहर पर प्रतिबंध नहीं लगाने पर भारत ने UNSC को घेरा
जैश के आतंकी अजहर मसूद पर प्रतिबंध नहीं लगाने पर भारत ने यूएन की सुरक्षा परिषद को जमकर लगाई लताड़
नई दिल्ली। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को बैन नहीं करने के यूएन सेक्युरिटी काउंसिल के फैसले की जमकर आलोचना की है, भारत ने दलील दी है कि जब इस संगठन पर प्रतिबंध है तो इसके नेता पर प्रतिबंध क्यों नहीं है।

भारत से कितना अलग होते हैं अमेरिकी चुनाव और कैसे चुना जाता है राष्ट्रपति
क्यूं नहीं लग रहा मसूद पर बैन
यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने रविवार को काउंसिल पर जमकर निशाना साधते हुए मसूद पर पाबंदी नहीं लगाने की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में नाजायज देरी की जा रही है।
आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई कमजोर
सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि जब हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि दुनिया के हर कोने में होने वाली आतंकी घटनाओं को रोका जाए तो सुरक्षा परिषद ने आतंकी पर पाबंदी लगाने की याचिका को 9 महीने से लंबित रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि काउंसिल को इस बात का फैसला करने में 9 महीने का समय लग गया कि आतंकी संगठन का नेता आतंकी है या नहीं।
चीन ने किया था मसूद का समर्थन
आपको बता दें कि भारत ने मसूद अजहर पर प्रतिंबध लगाने की सुरक्षा परिषद में याचिका दी थी, जिसपर परिषद ने तकनीकी रोक लगा रखी है। इस रोक को हाल ही में चीन ने समर्थन दिया है। छह महीने की वैधानिक रोक सितंबर माह में ही खत्म हो गई थी लेकिन चीन ने इसे तीन महीने के लिए और बढ़वा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications