भारत ने पाकिस्‍तान के 5 फाइटर जेट मार गिराए, IAF के खुलासे पर तिलमिलाया पाकिस्‍तान, जानिए क्‍या कहा?

भारतीय वायु सेना प्रमुख ए.पी. सिंह ने शनिवार को खुलासा किया कि ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पांच पाकिस्तानी फाइटर जेट मार गिराए थे। यह भारत द्वारा इस तरह की सफलताओं की पहली आधिकारिक पुष्टि है। एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने बेंगलुरु में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायु सेना (IAF) द्वारा किए गए हमलों पर सेटेलाइट पिक्‍चर दिखाकर सबूत भी दिया।

भारतीय वायुसेना प्रमुख के इस खुलासे के बाद पाकिस्‍तान की बौखलाहट बढ़ गई है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को कहा कि इस ऑपरेशन में उनके किसी भी सैन्य विमान को न तो गिराया गया और न ही नष्ट किया गया।

Pakistani combat jets

यह बयान भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह की टिप्पणी के कुछ घंटों बाद आया है। एयर चीफ मार्शल सिंह ने दावा किया था कि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ, जिसमें उसके पांच लड़ाकू विमान और एक बड़ा विमान मार गिराया गया था।

Pakistani combat jets

बता दें एयर चीफ मार्शल सिंह ने विस्तार से बताया, "हमें कम से कम एक AWC हैंगर और मरम्मत में लगे कुछ F-16 विमानों की जानकारी मिली है। हमारे पास पांच लड़ाकू विमानों और एक बड़े विमान (जो या तो विमान था या AWC) के मार गिराए जाने की पुष्टि है, जिसे लगभग 300 किलोमीटर की दूरी से निशाना बनाया गया था।" उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान के कई UAVs, ड्रोन और कुछ मिसाइलों को भी मार गिराया गया, जिनके अवशेष भारतीय सीमा में गिरे थे।

क्‍या बोला पाकिस्‍तान?

इसके जवाब में, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, "पाकिस्तान का एक भी विमान भारतीय हमले में न तो मारा गया और न ही नष्ट हुआ।" उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने ऐसे दावे तीन महीने तक नहीं किए थे, जबकि पाकिस्तान ने तुरंत अंतरराष्ट्रीय मीडिया को स्थिति से अवगत कराया था।

पाकिस्‍तान ने और क्‍या बोला झूठ

ख्वाजा आसिफ ने भारत के दावों को "अविश्वसनीय और गलत समय पर किया गया" बताया। उन्होंने दावा किया कि नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान को नहीं, बल्कि भारत को अपेक्षाकृत अधिक नुकसान पहुंचा है। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर दुनिया को सच्चाई जाननी है, तो दोनों देश अपने विमान बेड़े की स्वतंत्र जांच के लिए खोल दें। आसिफ ने कहा, "इससे सच्चाई सामने आ जाएगी। लेकिन मुझे लगता है कि भारत ऐसा करेगा नहीं, क्योंकि इससे उसकी असलियत सामने आ जाएगी और पोल खुल जाएगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+