चीन ने कहा एनएसजी के लिए न भारत को और न ही पाक को सपोर्ट
सियोल। चीन ने एक बार फिर से भारत के न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप में एंट्री के सपने में अड़गा डाल दिया है। चीन ने साफ-साफ कहा है अगर एनएसजी एंट्री के लिए जब तक नियमों का पालन नहीं होता है तब तक वह किसी भी देश को समर्थन नहीं देगा, चाहे बात भारत की हो या फिर पाक की।

सियोल में होनी है मीटिंग
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में एनएसजी देशों की मीटिंग से पहले ही चीन का यह अहम बयान आया है। चीन के अधिकारी की ओर से सियोल में कहा गया है कि चीन सिर्फ एनपीटी के सदस्य देशों का ही एनएसजी के लिए समर्थन करेगा।
भारत और पाक दोनों ने ही एनपीटी को साइन नहीं किया है। ऐसे में नियमों को ताक पर रखते हूए वह किसी का समर्थन नहीं करेगा।
बेकार गई जिनपिंग के साथ मोदी की मीटिंग!
चीन ने सियोल में करीब पांच घंटे तक एक मीटिंग की थी। आपको बता दें कि चीन के अलावा न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रिया, टर्की और आयरलैंड जैसे देश भी भारत का विरोध सिर्फ इस बात को लेकर कर रहे हैं कि भारत ने एनपीटी को साइन नहीं
किया है।
एनएसजी के लिए भारत की राहें अब थोड़ी और मुश्किल नजर आने लगी हैं। गौरतलब है कि उजबेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications