अमेरिका में भारतीय राजदूत श्रंगला ने की राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से मुलाकात, सौंपा अपना परिचय पत्र

वॉशिंगटन। अमेरिका में भारत के नए राजदूत हर्षवर्धन श्रंगला ने राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को अपना परिचय पत्र सौंप दिया है। श्रंगला ने नवतेज सरना की जगह ली है। दिसंबर माह में उनकी नियुक्ति का ऐलान भारत सरकार की ओर से किया गया था। शुक्रवार को श्रंगला ने शुक्रवार को डोनाल्‍ड ट्रंप से मुलाकात की है। मीटिंग के बाद श्रंगला ने मीडिया और अमेरिकी विदेश विभाग को संबोधित किया। ट्रंप के साथ अपनी मुलाकात पर श्रंगला ने कहा, 'राष्‍ट्रपति ट्रंप भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को काफी अहमियत देते हैं।

indian-ambassador

30 वर्ष से ज्‍यादा का अनुभव

उन्‍होंने उन सभी विशाल क्षेत्रों में जारी आपसी संचालन का जिक्र किया जिसमें दोनों देश शामिल हैं।' श्रंगला ने आगे कहा कि न सिर्फ द्विपक्षीय स्‍तर पर जारी आपसी सहयोग बल्कि उन्‍होंने रणनीतिक साझेदारी पर भी जोर दिया खासतौर पर इंडो-पैसेफिक क्षेत्र में जारी सहयोग। श्रंगला, नौ जनवरी को वॉशिंगटन पहुंचे और यहां पर उन्‍होंने अपना कार्यभार संभाला है। श्रंगला भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 1984 बैच के अधिकारी हैं। अमेरिका से पहले वह बांग्‍लादेश में नियुक्‍त थे। बतौर राजनियक उनके पास 30 वर्ष से ज्‍यादा का अनुभव है। वह पेरिस, हनोई और तेल अवीव में भारतीय मिशन में विभिन्न पदों पर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में बतौर मंत्री सेवाएं दी हैं। साथ ही वियतनाम और दक्षिण अफ्रीका में कॉनसुल जनरल के पद पर रहे हैं। विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव पद पर रहते हुए उन्होंने बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार और मालदीव मामलों की जिम्मेदारी को संभाला है। दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से ग्रेजुएट श्रंगला विदेश सेवा से जुड़ने से पहले कॉरपोरेट और पब्लिक सेक्‍टर में भी काम कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+