26/11 हमला- अब सबूतों पर बेशर्मी दिखाता पाक
नई दिल्ली( ब्यूरो) पाकिस्तान का 26/11 हमलों पर और सबूत मांगने को उन तमाम विशेषज्ञों ने सिरे से खारिज कर दिया जो उन्हें जुटाने के काम में लगे थे। उनका कहना है कि भारत ही नहीं, अमेरिका तथा ब्रिटेन ने भी पाकिस्तान को साक्ष्य दिए। जिनसे साफ होता है कि हमलावर पाकिस्तानी थे। इसके बावजूद पाकिस्तानी बेशर्मी कर रहा है।
कसाब का स्टेटमेंट
भारत की तरफ से पाकिस्तान को साल 2009 से लेकर अब तक अजमल कसाब का स्टेटमेंट के अलावा बहुत से मोबाइल में हो रही बातचीत को भेज चुका है। ये बातचीत हमलावरों तथा उनके आकाओं के बीच हो रही थी। मुंबई हमले के पकड़े गए गुनहगार कसाब के खिलाफ कोर्ट में पेश होने वाले उज्जवल निकम ने कहा कि पाकिस्तान की और साक्ष्य देने की मांग गलत है।
और साक्ष्य दे
बता दें कि नवाज शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज ने भारत सरकार से कहा है कि वे मुंबई हमलों में पाकिस्तान के हाथ के और सबूत दे। उनकी इस मांग से भारत में रोष और निराशा छाई हुई है।
भारत-पाक संबंधों के विलेन सरताज अजीज,जानिए उनकी खास बातें
लश्करे-ए-तैयबा का रोल
किसी को बताने की जरूरत नहीं है कि पाकिस्तान में लशकरे-ए- तैयबा के दफ्तर में मुंबई हमलों की योजना बनी थी। देश के पूर्व गृह सचिव जीके. पिल्लै ने भी कहा कि पाकिस्तान की और साक्ष्य देने की मांग शर्मनाक है। पिल्लै ने उस हमले की जांच में अहम भूमिका निभाई थी।
उन्होंने कहा कि पहले तो पाकिस्तान ने विश्व समुदाय के दबाव में इस बात को माना था कि मुंबई हमलों की योजना पाकिस्तान में बनी थी। पर अब पाकिस्तान अलग लाइन ले रहा है।













Click it and Unblock the Notifications