India Pakistan UNSC: ‘ऑपरेशन सिंदूर' से लेकर IMF तक, भारत ने UNSC में खोली पाकिस्तान की पोल
UNSC debate India Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनावपूर्ण रिश्तों में एक बार फिर गरमी उस समय देखने को मिली जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की खुली बहस के दौरान पाकिस्तान ने भारत पर निराधार आरोप लगाए। जवाब में भारत ने संयमित लेकिन बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी।
संयुक्त राष्ट्र में मंगलवार को भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए उसे "कट्टरपंथ और आतंकवाद में डूबा हुआ देश" बताया। यह प्रतिक्रिया पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार द्वारा दिए गए बयानों के जवाब में दी गई, जिन्हें भारत ने बचकाना और भ्रामक प्रचार बताया था।

'पाकिस्तान आतंकवाद को शह देता है'
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी प्रतिनिधि परवथनेनी हरीश ने कहा, 'एक ओर है भारत - एक परिपक्व लोकतंत्र, तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और बहुलतावादी समाज। दूसरी ओर है पाकिस्तान - एक ऐसा देश जो न सिर्फ आतंकवाद को शह देता है बल्कि बार-बार IMF से कर्ज भी मांगता है।'
अंतरराष्ट्रीय मंचों का दुरुपयोग
हरीश ने कहा कि, पाकिस्तान बार-बार अंतरराष्ट्रीय मंचों का दुरुपयोग करके अपने संकीर्ण राजनीतिक हित साधने की कोशिश करता है। उन्होंने इस व्यवहार को पूरी तरह पाखंडी और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश बताया।
ये भी पढ़ें Pakistan Update: पाकिस्तान में तख्तापलट की तैयारी! सेना और राष्ट्रपति के बीच फिर तकरार, शरीफ पर संकट!
'ऑपरेशन सिंदूर' की चर्चा
भारत ने हालिया 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र किया, जिसमें पाकिस्तान-स्थित आतंकवादियों द्वारा 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या कर दी गई थी। इसके जवाब में भारत ने 7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' नामक सैन्य कार्रवाई की। इस कार्रवाई में पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया।
हालांकि इस ऑपरेशन के बाद दोनों देशों के बीच कुछ समय के लिए गोलीबारी हुई, लेकिन 10 मई को यह संघर्षविराम पाकिस्तान के आग्रह पर लागू हुआ। राजदूत हरीश ने यह भी स्पष्ट किया कि यह समझौता अमेरिका की मध्यस्थता से नहीं हुआ, जैसा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था।
उन्होंने कहा, भारत आतंकवाद को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करता। यह सिर्फ हमारी नीति नहीं, बल्कि एक वैश्विक सिद्धांत होना चाहिए। इस कड़ी टिप्पणी ने यह संदेश साफ कर दिया कि भारत अब आतंक और पाखंड का सामना मजबूती से करेगा, चाहे मंच कोई भी हो।
ये भी पढ़ें India vs Pakistan फिर से? भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं-'पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच, बेशर्मी है'












Click it and Unblock the Notifications