India-Pakistan Tension: क्या बाबा वेंगा की पाकिस्तान को लेकर भविष्यवाणी होगी सच? तबाह हो जाएंगे ये देश

India-Pakistan Tension: पीएम नरेंद्र मोदी ने पहलगाम हमला के बाद साफ-साफ संदेश दे दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ अब कोई समझौता नहीं होगा और सेना को पूरी छूट दी जा चुकी है - कब, कहां और कैसे जवाब देना है, इसका फैसला अब सेना करेगी। इस घोषणा के बाद पाकिस्तान में खलबली मच गई है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे ये दावा किया जा रहा है कि बाबा वेंगा के भविष्यवाणी का सच होने का समय आ गया है। आइए जानते हैं कि बाबा वेंगा ने क्या भविष्यवाणी की है और उनकी कौन सी बातें सही हुई है।

बाबा वेंगा का असली नाम वेंगेलेया पांडेवा गुष्तेरोवा था, एक प्रसिद्ध बल्गेरियाई रहस्यमयी महिला और भविष्यवक्ता थीं। उनका जन्म 31 जनवरी 1911 को हुआ था और 11 अगस्त 1996 को उनका निधन हो गया। वह अंधी थीं, लेकिन कहा जाता है कि उन्हें भविष्य देखने की शक्ति प्राप्त थी। उनकी कई भविष्यवाणियाँ बहुत प्रसिद्ध हुईं और कई बार उनकी बातों को सच भी माना गया है।

baba vanga

बाल्यावस्था में एक तूफान के दौरान अपनी आंखों की रोशनी खो दी थी

बाबा वेंगा ने बाल्यावस्था में एक तूफान के दौरान अपनी आंखों की रोशनी खो दी थी। कहा जाता है कि इस घटना के बाद उन्हें दिव्य दृष्टि प्राप्त हुई। उन्होंने हजारों लोगों को अपने जीवन में सलाह दी और दुनिया के भविष्य के बारे में भविष्यवाणियां कीं।

भविष्य में एक इस्लामिक देश पूरी तरह तबाह हो जाएगा: बाबा वेंगा

अपनी मृत्यु से पहले बाबा वेंगा ने दक्षिण एशिया को लेकर भी एक गंभीर चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि भविष्य में एक इस्लामिक देश पूरी तरह तबाह हो जाएगा। अब इस भविष्यवाणी को भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से जोड़ा जा रहा है। पुलवामा जैसे आतंकी हमलों और भारत की जवाबी सैन्य कार्रवाइयों के बाद जिस तरह हालात तनावपूर्ण हुए हैं, ऐसे में ये सवाल उठता है-क्या बाबा वेंगा की वह चेतावनी अब साकार होने की कगार पर है।

उनकी भविष्यवाणियों की व्याख्या हमेशा रहस्यपूर्ण रही है और उनमें स्पष्टता की कमी होती है, फिर भी इतिहास यह बताता है कि जब उन्होंने कुछ कहा, तो दुनिया ने उसे गंभीरता से लेना शुरू किया। अब एक बार फिर, भारत-पाक संबंधों की संवेदनशील स्थिति में बाबा वेंगा की भविष्यवाणी चर्चा में है।

बाबा वेंगा की कुछ भविष्यवाणियां

  • 9/11 आतंकवादी हमला (अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर)- बाबा वेंगा ने कहा था कि "अमेरिका पर लोहे के पक्षियों से हमला होगा और मासूम लोग मरेंगे।"
  • 2004 की सुनामी (इंडोनेशिया) उन्होंने कहा था कि "लहरें बड़े शहरों को निगल जाएँगी और सब कुछ पानी में बह जाएगा।"
  • बराक ओबामा का राष्ट्रपति बनना- उन्होंने कहा था कि अमेरिका का 44वां राष्ट्रपति एक अफ्रीकी मूल का व्यक्ति होगा।
  • इंदिरा गांधी की मौत की भविष्यवाणी की थी जो कथित तौर पे कहा जाता है कि सच हुई थी।
  • 2025: कहा गया कि यूरोप जनसंख्या में तेजी से गिरावट देखेगा।
  • 2033: ध्रुवीय बर्फ पिघलेगी, और समुद्र का जलस्तर बढ़ेगा।
  • 2043: एक इस्लामी साम्राज्य यूरोप पर राज करेगा।
  • 3797: पृथ्वी पर जीवन समाप्त होगा, लेकिन मानव कहीं और बस जाएगा।

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों को लेकर कई विवाद हैं। बहुत सी भविष्यवाणियाँ मौखिक रूप से या दूसरों द्वारा दर्ज की गई थीं, इसलिए उनकी सटीकता पर सवाल उठते हैं। कुछ भविष्यवाणियाँ जैसे कि तीसरे विश्व युद्ध, यूरोप का इस्लामीकरण, या 2016 में अमेरिका का पतन सच नहीं हुईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+