चीन को डर, राफेल की तैनाती पाक-चीन सीमा पर कर सकता है भारत

नई दिल्ली। हाल ही में भारत ने फ्रांस के सात 36 राफेल विमानों का सौदा किया है।

rafale

इस डील के बाद चीन को इस बात का डर सता रहा है कि भारत परमाणु लैस 36 राफेल फाइटर जेट्स की तैनाती चीन और पाकिस्तान से लगी सीमाओं पर करेगा।

यह बात चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में कही गई है। अखबार ने शेन्जेन टीवी के अनुसार लिखा है कि फ्रांस निर्मिचत लड़ाकू विमानों की तैनाती भारत, पाक और चीन के साथ विवादित क्षेत्रों में करेगा।

हथियार आयात करने में भारत सबसे ऊपर

अखबार में लिखा गया है कि स्टाकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट की हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार भारत हथियारों को आयात करने के मामले में सबसे ऊपर है।

लिखा गया है कि शेन्जेन टीवी की रिपोर्ट के अनुसार राफेल लड़ाकू विमान परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं। जिसका यह साफ मतलब है कि भारत की सुरक्षा क्षमताओं में काफी इजाफा हो जाएगा।

फ्रांस नहीं चाहता की भारत करे इस मामले में विकास

शंघाई इंस्टिट्यूट फॉर इंटरनेशनल स्टडीज के दक्षिण एशिया स्टडीज के निदेशक झाओ गनचेंग के अनुसार भारत डसॉल्ट से राफेल की तकनीक भी खरीदना चाहता था लेकिन फ्रांस ने इससे इन्कार कर दिया। जिसका सीधा मतलब है कि फ्रांस यह नहीं चाहता कि भारत अपने सैन्य औद्योगिक प्रणाली में सुधार करने में सक्षम हो।

झाओं के अनुसार चीन के कई अन्य पड़ोसी देश भी हथियारों को आयात करने के मामले में टॉप 10 की सूची में शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+