India- Maldives Row: '... ना दें धमकी, हम किसी के कम नहीं', मालदीव के राष्ट्रपति मोइज्जू ने डाला 'आग में घी'

India Maldives Row: पीएम मोदी को लेकर मालदीव के सांसदों की टिप्पणी के मामला फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। चीन के दौरे से वापस लौटे राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा है कि मालदीव एक छोटा राष्ट्र जरूर है, लेकिन किसी ने कम नहीं है। उन्होंने कहा कि छोटे होने से किसी देश को हमें धमकी देने का लाइसेंस नहीं मिल जाता।

मालदीव का राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू शनिवार (13 जनवरी) को चीन की पांच दिवसीय हाई-प्रोफाइल राजकीय यात्रा के बाद अपने देश वापस लौटे। इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने भारत- मालदीव के बीच पीएम मोदी पर टिप्पणी से जुड़े बयान को लेकर चल विवाद को ट्रिगर करने की कोशिश की।

Maldives President Moizzu

मालदीव में सुरक्षा और आर्थिक क्षेत्र में भारत के सहयोग को दरकिनार करते चीन समर्थक मुइज्जू ने कहा कि उनका देश छोटा हो सकता है, लेकिन कोई उन्हें धमका नहीं सकता। राष्ट्रपति मोइज्जू ने कहा, "हालांकि हमारे पास इस महासागर में छोटे द्वीप हैं, हमारे पास 900,000 वर्ग किमी का एक विशाल विशेष आर्थिक क्षेत्र है। मालदीव इस महासागर के सबसे बड़े हिस्से वाले देशों में से एक है।" उन्होंने आगे कहा कि उनका देश छोटा हो सकता है, लेकिन इससे उनके देश को धमकाने का लाइसेंस नहीं मिल जाता।

मीडिया ने जब मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू से वेलाना एयरपोर्ट पर भारत के साथ तनाव को लेकर सवाल किया गया, तो जवाब में उन्होंने कहा- मालदीव एक छोटा और स्वतंत्र देश है। ऐसे में हमारे छोटे होने से आपको हमें धमकाने का लाइसेंस नहीं मिल जाता। वहीं दूसरी ओर उन्होंने चीन की तारीफ की और कहा कि चीन ने हमारे आंतरिक मसलों में दखल नहीं दिया।

भारत ने मोइज्जू के इस बयान पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की लक्षद्वीप विजिट के बाद से दोनों देशों के बीच में तनाव बना हुआ है। दरअसल, पीएम मोदी ने लक्षद्वीप विजिट का वीडियो शेयर किया था। जिस पर मालदीव के मंत्रियों ने आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इसमें भारत की टूरिज्म सेक्टर में फेसेलिटीज को लेकर भी कमेंट्स थे। जिसके बाद मालदीव के टूरिज्म का भारत में बहिष्कार हो रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर #BoycottMaldives ट्रेंड कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+