दो बूंद जिंदगी की पीकर ही भारत आ सकेंगे पाकिस्तानी

Wagah border
नई दिल्ली/इस्लामाबाद। आने वाली 30 जनवरी 2014 के बाद से अगर कोई भी पाकिस्तानी भारत आता है, तो उसे दो बूंद जिंदगी की पीकर आना होगा। दो बूंद जिंदगी का मतलब ओरल पोलियो वैक्सीनेशन यानी पोलियो ड्रॉप्स है। यह सख्त निर्देश सिर्फ पाकिस्तान के लिये नहीं बल्क‍ि नाईजीरिया, अफगानिस्तान समेत दुनिया के कई अन्य देशों के लिये भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जाीर किये गये हैं।

पोलियो के खिलाफ जारी भारत की जंग के अंतर्गत हुए मंथन में पाया गया कि ऐसे देश जहां आज भी पोलियो के मरीज पाये जाते हैं, वहां से आने वाले लोग पोलियो वायरस लेकर आ सकते हैं। लिहाजा उसे रोकने के लिये यह जरूरी है कि ऐसे देशों से जो कोई भी व्यक्त‍ि आये, उसका प्रॉपर वैक्सीनेशन हो। लिहाजा भारतीय दूतावासों ने पाकिस्तान समेत कई देशों को ऐसे दिशा-निदेश भेज दिये हैं, जिसके अंतर्गत। यदि कोई व्यक्त‍ि भारत की यात्रा पर आ रहा होगा, तो उसे अपनी यात्रा के छह महीने पहले या उसके अंदर पोलियो ड्रॉप लेनी होगी। यह बच्चों और वयस्कों सभी पर लागू होगा।

पाकिस्तान में स्थित भारतीय दूतावास ने वीजा देने वाले विभाग को उक्त दिशा-निर्देश दे दिये हैं। खास बात यह है कि भारत आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपने साथ हेल्थ कार्ड रखना होगा, जिसमें यह जरूर लिखा होना चाहिये कि उक्त व्यक्त‍ि ने पोलियो ड्रॉप कब लिया था। अगर छह महीने से अधिक समय हो गया होगा, तो भी उन्हें भारत में एंट्री नहीं मिलेगी। यह नियम न केवल पाकिस्तानियों पर बल्कि भारतीयों पर व अप्रवासी भारतीयों पर भी लागू होगा। यही नहीं अगर पाकिस्तानी जेल से रिहा होकर कोई कैदी भी भारत आता है, तो उसे भी पोलियो ड्रॉप पिलायी जायेगी।

पाकिस्तानियों की एंट्री पर प्रतिबंध लगायेगा सीरिया

पाकिस्तानी अखबार दि नेशन में प्रकाशित खबर के अनुसार सीरिया ने पाकिस्तान सरकार को लिखित तौर पर कहा है कि अगर पाकिस्तान पोलियो जैसी बीमारी के उन्मूलन में सफल नहीं हो पाया, तो सीरिया में पाकिस्तानियों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया जायेगा। उसने चेतावनी भरे इस पत्र की एक प्रति विश्व स्वास्थ्य संगठन को भी भेजी है और कहा है कि पाकिस्तान में पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम को मजबूत करने की पहल की जाये।

असल में पाकिस्तान में पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के सफल नहीं हो पाने का एक बड़ा कारण यह भी है कि कई सारे इस्लामिक संगठ पोलियो ड्रॉप को इस्लाम के विरुद्ध मानते हैं। उसका प्रभाव आम जनता पर जाने की वजह से तमाम परिवार अपने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने से कतराते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+