PM Modi Kuwait visit: कुवैत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती, PM मोदी ने अल-सबा को दिया भारत आने का न्यौता
PM Modi Kuwait visit: कुवैत में चार दशक बाद भारतीय प्रधानमंत्री के दौरे के बाद एक बार द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती मिली। 'हाला मोदी' कार्यक्रम और भारतीय कामगारों से जुड़ने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत के प्रधानमंत्री अल-अहमद अल-सबा के साथ अहम द्विपक्षीय वार्ता की। जिसमें फार्मास्यूटिकल्स, आईटी, फिनटेक, इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को विषयों को शामिल किया गया। इसके अलावा कुवैत ने पीएम मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान "द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर" (Mubarak Al-Kabir Order) से पीएम मोदी को सम्मानित किया। कुवैत से रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कुवैत के प्रधानमंत्री को भारत आने का न्यौता दिया।
भारत- कुवैत के बीच अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा
कुवैत दौरे के दूसरे दिन प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल सबा के अहम बैठक की। जिसमें फार्मास्यूटिकल्स, आईटी, फिनटेक, इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को विषय पर चर्चा हुई। इस बैठक के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल सबा के साथ शानदार बैठक। हमने फार्मास्यूटिकल्स, आईटी, फिनटेक, इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। हमारे देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों के अनुरूप। हमने अपनी साझेदारी को रणनीतिक स्तर तक बढ़ाया है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में हमारी दोस्ती और भी अधिक विकसित होगी।"

भारत- कुवैत के बीच कई द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर
पीएम मोदी ने कुवैत के दौरे के दौरान भारत- कुवैत के बीच अहम द्विपक्षीय समझौता ज्ञापनों को हस्ताक्षर किए गए। विदेश मंत्रालय मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि दोनों देशों प्रधानमंत्रियों ने अहम वार्ता के बाद जिन द्विपक्षीय समझौतों और समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए उनमें रक्षा सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन, एक सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम, खेल के क्षेत्र में सहयोग पर एक कार्यकारी कार्यक्रम और कुवैत के अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने पर रूपरेखा समझौता शामिल है।
भारत-जीसीसी संबंधों की मजबूती पर जोर
विदेश मंत्रालय के सचिव अरुण कुमार चटर्जी ने पीएम मोदी के विदेश दौरे के द्विपक्षीय समझौतों की जानकारी देते हुए कहा, "पीएम मोदी ने कुवैत राज्य के प्रधान मंत्री अल-अहमद अल-सबा और यह विश्वास जताया कि कुवैत की अध्यक्षता में भारत-जीसीसी संबंध और मजबूत होंगे, उन्होंने राजनीतिक, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी, सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के संबंधों सहित क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की।"
विदेश मंत्रालय के सचिव (सीपीवी और ओआईए) अरुण कुमार चटर्जी ने कहा, "पीएम मोदी 21 दिसंबर की सुबह कुवैत पहुंचे। 43 साल में किसी भारतीय पीएम की कुवैत की यह पहली यात्रा है। हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का स्वागत कुवैत के पहले उप प्रधान मंत्री, रक्षा मंत्री और आंतरिक मंत्री फहद यूसुफ अल-सबा और विदेश मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया... भारतीय समुदाय के लगभग 200 सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रवासी पर होटल में आज सुबह प्रधानमंत्री का औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।"
पीएम मोदी को मिला कुवैत राज्य का सर्वोच्च सम्मान
विदेश मंत्रालय के सचिव चटर्जी ने आगे बताया कि पीएम ने कुवैत के अमीर से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी। उन्होंने विस्तार के लिए अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता की पुष्टि की द्विपक्षीय संबंध... उन्होंने कुवैत के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान की भी सराहना की। चटर्जी ने प्रधानमंत्री के कुवैत दौरे की जानकारी देते हुए कहा, "पीएम ने उन्हें इस महीने की शुरुआत में जीसीसी शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए बधाई दी... पीएम मोदी को कुवैत राज्य का सर्वोच्च सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर' से सम्मानित किया गया। इस सम्मान को पीएम मोदी ने 1.4 अरब भारतीयों का सम्मान बताया। पीएम ने अपने कुवैत दौरे के दौरा क्राउन प्रिंस से भी मुलाकात की।"












Click it and Unblock the Notifications