यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए जारी एडवाइजरी, जरूरी रूसी भाषा सीखें

नई दिल्ली, 04 मार्च। भारत के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए एडवायइरी जारी की है, जिसमे कहा गया है कि वह बातचीत के लिए थोड़ी बहुत रूसी भाषा को सीखें। जैसे, हम छात्र हैं, यह लड़ाके नहीं हैं, कृपया हमे मत मारिए, हम भारत से हैं जैसे वाक्यों को सीखें। इसके साथ ही भारतीय नागरिकों को कहा गया है कि वह फोन में गैर जरूरी ऐप को डिलीट कर दें, फोन पर कम बात करें, कम आवाज में बात करें जिससे फोन की बैटरी को बचाया जा सके।

ukraine

मनोहर पर्रिकर इंस्टिट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस की ओर से यह एडवायजरी तैयार की गई है। जिसमे कहा गया है कि जब भी कहीं पर रुकने की जगह मिले तो गहरी सांस अंदर बाहर छोड़ें, शरीर के सभी अंगों को हिलाएं जिससे की रक्तचाप बना रहे। इसके अलावा इस एडवायजरी में खुद को कैसे बचाया जाए उसकी भी जानकारी दी गई है। भारतीय नागरिकों से कहा गया है कि वह एक छोटी किट रखें जिसमे सभी जरूरी सामान हों।

इमरजेंसी किट में पासपोर्ट, आईडी कार्ड, जरूरी दवाएं, जीवन रक्षक दवाएं, टॉर्च, माचिस, लाइटर, मोमबत्ती, पैसे, इनर्जी बार, पॉवर बैंक, पानी, फर्स्ट ऐड किट, सिर में कुछ बांधने के लिए, मफलर, दस्ताने, गर्म जैकेट, गर्म मोजे, आरामदायक जूते अहम हैं। साथ ही नागरिकों से कहा गया है कि वह खाना और पानी को बचाएं, पेटभर खाने से बचें,थोड़ा-थोड़ा खाएं, राशन को बचाए रखें। पानी पीते रहें। अगर खुले में मौका मिले तो बर्फ पिघलाकर उससे पानी बनाएं।

यही नहीं एडवाइजरी में कहा गया है कि अगर आपका सामना चेक पोस्ट पर सैनिकों से हो तो उनके साथ सहयोग करें, अपने हाथ उठाएं, हथेली खुली सामने की ओर रखें, शांत रहें। अपनी पहचान से संबंधित जरूरी जानकारी दें। एडवाइजरी में नागरिकों को हवाई हमले की चेतावनी दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+