ISIS को भारत दे रहा ट्रेनिंग, कश्मीर के आतंकी हैं 'स्वतंत्रता सेनानी', पाकिस्तान का जहरीला डोजियर
पाकिस्तान ने 131 पन्नों का जो डोजियर तैयार किया है, उसमें सिवाय झूठ के कुछ नहीं है। ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने अपने घर में बैठकर डोजियर को तैयार किया है और जो मन चाहा, उसमें लिख दिया है।
इस्लामाबाद, सितंबर 13: सालों से आतंकियों को पालने वाले पाकिस्तान ने भारत पर अनर्गल आरोपों को बरसात कर दी है। आतंकी मानसिकता रखने वाले पाकिस्तान ने यहां तक जहर उगल दिया है कि भारत दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन आईएसआईएस को ट्रेनिंग दे रहा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने भारत के खिलाफ जहरीले बोल बोलने के लिए और अपने ही देश के लोगों को गुमराह करने के लिए जमकर झूठ बोले हैं और भारत पर जमकर आरोप मढ़े हैं।

कुरैशी के जहरीले बोल
पाकिस्तान के किसी चापाकल में अगर पानी नहीं आता है, तो उसे पाकिस्तान भारत की साजिश और हिंदुओं की साजिश बताता है। पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान आतंकवादियों का देश है और किस तरह से जिहाद की फैक्ट्रियां पाकिस्तान में चलती हैं और किस तरह से दुनियाभर के देशों में पाकिस्तान अपने आतंकवादियों को भेजता है। लेकिन, अपने काले चेहरे के साथ पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, पाकिस्तानी एनएसए मोईद युसूफ और पाकिस्तान की मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जमकर भारत के खिलाफ झूठ और जहर उगला है।

लगाए अनर्गल आरोप
पाकिस्तानी नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने भारत के खिलाफ 131 पन्नों का डोजियर तैयार किया है, जिसमें पाकिस्तान की तरफ से हर किस्म के मनगढंत आरोप लगाए गये हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने झूठ बोलते हुए कहा कि कश्मीर में अत्याचार हो रहा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने आगे झूठ बोलते हुए कहा कि 'हम इस डोजियर के जरिए कश्मीर में भारत द्वारा किए जा रहे अत्याचार को उजागर करते हैं और हमने इस डोजियर के जरिए विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रित देश होने का दावा करने वाले भारत का असली चेहरा उजागर कर दिया है''। इसके आगे बोलते हुए शाह महमूद कुरैशी ने कश्मीर में आतंक मचाने वाले आतंकवादियों की तुलना स्वतंत्रता सेनानियों से कर दी।

मनगढ़ंत आरोपों के आधार पर डोजियर
पाकिस्तान ने 131 पन्नों का जो डोजियर तैयार किया है, उसमें सिवाय झूठ के कुछ नहीं है। ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने अपने घर में बैठकर डोजियर को तैयार किया है और जो मन चाहा, उसमें लिख दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा है कि उन्होंने इस डोजियर को 113 रेफरेंस, 26 अंतर्राष्ट्रीय मीडिया की खबरों और 41 भारतीय मीडिया की खबरों के आधार पर तैयार किया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री के डोजियर में लिखा है कि भारत ने कश्मीर में युद्ध छेड़ दिया है और वहां पर युद्ध हिंसा की जा रही है। पाकिस्तान ने अनर्गल आरोप लगाते हुए डोजियर में लिखा है कि कश्मीर में एक लाख अनाथ बच्चे हो गये हैं और भारत कश्मीर के लोगों को टॉर्चर कर रहा है।

आईएसआईएस को ट्रेनिंग
आतंकवादियों को पालने वाले देश पाकिस्तान ने झूठ की सारी हदें पार करते हुए भारत पर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप तक लगा दिया। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने बेशर्मी से झूठ बोलते हुए कहा कि भारत आईएसआईएस के आतंकियों को ट्रेनिंग दे रहा है, जो चिंता की बात है। जबकि पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने भारत पर लगाए गये इन आरोपों को लेकर कोई सबूत नहीं दिया। वो प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिर्फ भारत के खिलाफ आरोपों की बारिश कर रहे थे और उनके पास एक भी सबूत नहीं था। जबकि, आतंकी संगठन तालिबान को पाकिस्तान ने ही जिंदा रखा है और पूरी दुनिया में इस्लामिक आतंकवाद के लिए पाकिस्तान ही जिम्मेदार है, इसके लिए वो खुद अभी भी तक एफएटीएफ के ग्रे लिस्ट में है, उसके लिए उसे शर्म नहीं आती है।












Click it and Unblock the Notifications