डोनाल्ड ट्रम्प मामले को लेकर बोला भारत- हम जर्मनी नहीं, अमेरिका के घरेलू मसले में दखल नहीं देंगे
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्रम्प के बहाने जर्मनी को घेरले हुए कहा कि हम दूसरे देशों की तरह किसी भी देश के घरेलू मामले में दखल नहीं देते हैं।

Image: File
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियम को पैसे देकर मुंह बंद कराने का केस चल रहा है। मंगलवार को मैनहैटन की कोर्ट में उन पर 34 आरोप तय किए गए। अमेरिकी इतिहास में पहली बार किसी राष्ट्रपति पर आपराधिक केस चलाया जा रहा है।
इसी बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नई दिल्ली ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अभियोग का संज्ञान लिया है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि यह अमेरिकी संस्थान और सिस्टम का मामला है।
उन्होंने यह भी कहा कि आगे की कार्रवाई के बारे में अमेरिकी संस्थान और सिस्टम को तय करना है। हालांकि इस दौरान उन्होंने खुलकर जर्मनी और अन्य देशों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम भारत के मामले में विदेशी सरकारों द्वारा समय-समय पर टिप्पणियां देखते हैं।
अरिंदम बागची ने कहा, "जर्मनी इसका ताजा उदाहरण है। हमें नहीं पता कि वे इस तरह की टिप्पणियों से क्या हासिल करना चाहते हैं। निश्चित रूप से, भारत उनके विचारों या मान्यता की परवाह नहीं करता है। और न ही इस तरह की टिप्पणियां भारतीय व्यवस्थाओं और संस्थानों के कामकाज के लिए मायने रखती हैं।"
इससे पहले रामनवमी पर भारत में हुई हिंसा को लेकर इस्लामिक देशों के संगठन 'ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) की टिप्पणी पर भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने ओआईसी को सांप्रदायिक मानसिकता से पीड़ित और भारत विरोधी बताया।
इससे पहले भारत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता छिनने पर जर्मनी की टिप्पणी को लेकर कड़ी आपत्ति जताई थी। भारत ने स्पष्ट किया है कि देश के अंदरूनी मामलों में विदेशी दखल बर्दाश्त नहीं है। जर्मनी ने भारत को सलाह देते हुए कहा कि इस मामले में न्यायिक स्वतंत्रता व मौलिक लोकतांत्रिक सिद्धांतों का पालन होगा।
बीते साल भारत ने कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए यूनाइटेड नेशन को शामिल करने के जर्मनी की सिफारिश पर भी गहरी नाराजगी जताई थी। भारत ने कहा- कश्मीर हमारा आपसी मसला है और इसमें थर्ड पार्टी का कोई रोल नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications