India Global Forum:UK की 75 स्कॉलरशिप बनी भारतीय स्वतंत्रता की वर्षगांठ की पहचान

भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने लंदन के सर्वोत्कृष्ट फोरम में प्रसिद्ध वक्ताओं की मंडली का नेतृत्व किया।

लंदन/नई दिल्ली, 29 जून: इंडिया ग्लोबल फोरम के यूके मुख्यालय की ओर से आयोजित यूके-इंडिया वीक 2022 का तीसरा दिन The Forum: Reimagine@75-चर्चा और विचार-विमर्श के लिए एक दो-दिवसीय पावर-पैक शृंखला की तरह तैयार किया गया था, जो Reimagine@75 की थीम के आसपास केंद्रित था।

75 UK Scholarships mark India’s Independence anniversary at India Global Forum

रणनीतिक संवाद श्रृंखला को स्टार्टअप इकोसिस्टम, जियोपॉलिटिक्स, डिजिटल इकोनॉमी और इंवेस्टमेंट से लेकर उसके सामाजिक प्रभाव तक- ब्रिटेन-भारत संबंधों के लगभग हर क्षेत्र को कवर करने के लिए डिजाइन किया गया है। यूके-इंडिया वीक के दौरान ही यूके सरकार ने ब्रिटिश सरकार और भारतीय एवं विश्व की अगुवा कंपनियों के साथ एक साझेदारी के हिस्से के तौर पर सितंबर से भारतीय छात्र-छात्राओं को यूके में अध्ययन के लिए पूरी तरह से वित्त पोषित 75 स्कॉलरशिप की घोषणा की है, इन कंपनियों में एचएसबीसी इंडिया, पियरसन इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा संस और Duolingo भी शामिल हैं।

भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने कहा, 'भारत के 75वें वर्ष में, यह एक साथ एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।' उनके मुताबिक, 'इंडस्ट्री में हमारे भागीदारों के असाधारण समर्थन के लिए धन्यवाद, मुझे भारतीय छात्रों के लिए यूके के सर्वोत्तम अनुभव के लिए 75 स्कॉलरशिप की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। भारत में लगभग 30% चेवेनिंग स्कॉलर छोटे शहरों से आते हैं या पहली पीढ़ी के छात्र हैं, जिससे यह एक तेजी से विविधतापूर्ण कार्यक्रम बन रहा है।'(पहली तस्वीर- एलेक्स एलिस)

जो प्रोग्राम ऑफर किए जा रहे हैं, उनमें यूके के किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी में अध्ययन के अवसर के साथ एक साल के मास्टर प्रोग्राम के लिए चेवेनिंग स्कॉलरशिप शामिल है। भारत में ब्रिटिश काउंसिल विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) में महिलाओं के लिए कम से कम 18 स्कॉलरशिप की पेशकश कर रही है, जो यूके के 150 से ज्यादा यूनिवर्सिटी में 12,000 से अधिक पाठ्यक्रमों को कवर करती है। इनके साथ ही ब्रिटिश काउंसिल 6 इंग्लिश स्कॉलरशिप भी दे रही है।

इंडिया ग्लोबल फोरम (IGF) के दो दिवसीय Reimagine@75 फोरम की शुरुआत भारत के स्टार्ट-अप इकोसिस्टम और इस क्षेत्र में यूके के साथ अधिक से अधिक तालमेल कैसे बनाया जा सकता है, इस पर चर्चा के साथ हुई। गहन चर्चा के दौरान कई तरह के विचार और अवधारणाएं सामने आईं, ताकि शानदार स्टार्टअप से भरपूर अवसरों का पूरी तरह से लाभ उठाया जा सके।

Accel के पार्टनर प्रशांत प्रकाश ने कहा: 'भारत में यह एक नाटकीय बदलाव है। हम एक देश के रूप में 2-3 साल में एक दिन में एक अरब ट्रांजैक्शन करने की राह पर हैं। यह शून्य से शुरू हो रहा है। यह एक अद्भुत यात्रा है।' उनका कहना है, 'भारत में पीढ़ी दर पीढ़ी लोचदार कंपनियों के निर्माण के लिए अभी भी बहुत काम किया जाना है। मौजूदा वित्तीय माहौल कुछ वास्तविक कंपनी के निर्माण की दिशा में मदद करेगा।'(दूसरी तस्वीर- प्रशांत प्रकाश)

75 UK Scholarships mark India’s Independence anniversary at India Global Forum

भारतीय विदेश मंत्रालय के नीति सलाहकार अशोक मलिक ने यूके के पूर्व विदेश सचिव सर मैल्कम रिफ्काइंड के साथ चर्चा के दौरान अपने विचार साझा करते हुए कहा,'यूके के साथ हम जिस मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं, उससे हमें कुछ वैश्विक संकटों का सामना करने में भी मदद मिलेगी।' 'यूके के पास एक्सपर्टाइज है और भारत के पास स्केल है - सहयोग से हम बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं।'(तीसरी तस्वीर-सर मैल्कम रिफ्काइंड)

75 UK Scholarships mark India’s Independence anniversary at India Global Forum

इसके अलावा, फोरम में उद्योग जगत के जाने-माने प्रमुखों ने यूके-भारत संबंधों के विभिन्न पहलुओं जैसे- सामाजिक और आर्थिक प्रभाव के लिए डिजिटल के इस्तेमाल और भारत में निवेश और भारत से निर्यात करने के विचार पर लोगों को संबोधित किया। OLA के को-फाउंडर और सीईओ भाविश अग्रवाल और भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस के साथ आकर्षक चर्चा सत्र, कुछ अन्य हाइलाइट्स में से एक थे। फोरम का समापन भारत के अननुकरणीय सांसद और लेखक डॉ शशि थरूर, बैरोनेस उषा पराशर, वी एंड ए म्यूजियम डायरेक्टर डॉक्टर ट्रिस्ट्राम हंट और कॉमनवेल्थ इंटरप्राइज एंड इंवेस्टमेंट काउंसिल के चेयरमैन लॉर्ड जोनाथन मार्लैंड के साथ ग्रेट ब्रिटेन के विचार पर एक प्रेरक बहस के साथ हुआ। (चौथी तस्वीर- शशि थरूर)

75 UK Scholarships mark India’s Independence anniversary at India Global Forum

इंडिया ग्लोबल फोरम के फाउंडर और सीईओ प्रोफेसर मनोज लाडवा ने कहा, 'Reimagine@75 इतिहास के धुंधले चश्मे से अलग, हमारे दो महान राष्ट्रों के बीच महत्वपूर्ण भविष्य के रिश्तों पर पुनर्विचार करने के लिए सर्वोत्तम संभव मंच प्रदान करता है।' उन्होंने कहा, 'आईजीएफ लगातार यूके-भारत संवाद की अगुवाई कर रहा है और जैसा कि हम गहन चुनौतीपूर्ण भू-राजनैतिक परिदृश्यों और आर्थिक प्रतिकूलताओं को नेविगेट करते हैं, एक मजबूत यूके-भारत संबंध न केवल यूके और भारत के लिए, बल्कि वैश्विक व्यवस्था के लिए भी अनिवार्य है।'

यूके-इंडिया वीक के तीसरे दिन की शुरुआत यूके-इंडिया कॉरिडोर के भीतर महिला प्रमुखों के बेशुमार योगदान का जश्न मनाने के लिए एक विशेष यूके-इंडिया वीमेन इन लीडरशिप इवेंट के साथ हुई। इसने इस विजयी साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में काम करने वाली कुछ सबसे प्रमुख हस्तियों को एक साथ लाया, जिसमें टेक एंटरप्रेन्योर और एंजेल इंवेस्टर प्रियंका गिल, टेक इम्पैक्ट फोरम की फाउंडर और सीईओ मंच दर्शिता गिलीज, ताज लंदन की एरिया डायरेक्टर मेहरनवाज अवारी, यूके के कल्चरल प्लेटफॉर्म मंच की को-फाउंडर मीरा कौशिक के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वालीं अन्य महिला प्रमुख शामिल हैं।

*Follow the action @IGFupdates #UKIndiaWeek

यूके-इंडिया वीक 2022 के पहले दिन (27 जून) नेहरू सेंटर, लंदन में द्विपक्षीय संबंधों की सांस्कृतिक साझेदारी क्षमता का पता लगाने के लिए रचनात्मक उद्योग और सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था सेमिनार को शामिल किया गया। दूसरे दिन (28 जून) क्लाइमेट ऐक्शन के साथ क्लाइमेट फाइनेंस और टेक्नोलॉजी समिट जैसे अत्यावश्यक विषय शामिल किए गए।

इस अहम द्विपक्षीय रिश्तों के अनगिनत पहलुओं के उत्सव के रूप में इंडिया ग्लोबल फोरम (आईजीएफ) प्रति वर्ष यूके-इंडिया वीक का आयोजन करता है। 2022 संस्करण (27 जून से 1 जुलाई) एक शक्तिशाली एजेंडे से भरपूर है, जिसमें व्यापार और आर्थिक आदान-प्रदान, क्लाइमेट ऐक्शन, हेल्थकेयर, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन के अलावा और भी बहुत कुछ शामिल है।

यूके-इंडिया वीक 2022 का पूरा कार्यक्रम यहां देख सकते हैं।

जिन चुनिंदा हाई-प्रोफाइल वक्ताओं ने इस वीक में शामिल होने की पुष्टि की है, उनमें शामिल हैं-

  • ऋषि सुनक, चांसलर ऑफ द एक्सचेकर, यूके सरकार
  • डॉक्टर एस जयशंकर, विदेश मंत्री, भारत सरकार
  • साजिद जाविद, हेल्थ एंड सोशल केयर के राज्य सचिव, यूके सरकार
  • डॉक्टर मनसुख मंडाविया, स्वास्थ्य और कल्याण मंत्री, भारत सरकार
  • धर्मेंद्र प्रधान, शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री, भारत सरकार
  • भूपेंद्र यादव, श्रम और रोजगार, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, भारत सरकार
  • डॉक्टर राजीव चंद्रशेखर, कौशल विकास एवं उद्यमिता, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी राज्यमंत्री, भारत सरकार
  • अर्जुन राम मेघवाल, विदेश राज्यमंत्री, भारत सरकार
  • आलोक शर्मा, प्रेसिडेंट, COP 26

वक्ताओं की पूरी लिस्ट यहां देख सकते हैं:

इंडिया ग्लोबल फोरम (आईजीएफ)
आईजीएफ-आपके लिए लंदन-मुख्यालय वाले India Inc. Group की ओर से लाया गया, इंटरनेशनल बिजनेस और ग्लोबल लीडर्स के लिए एजेंडा तय करने वाला मंच है। यह ऐसे प्लेटफॉर्म के चयन का मौका देता है, जिनका लाभ अंतरराष्ट्रीय कॉरपोरेट और नीति निर्माता अपने भौगोलिक और रणनीतिक महत्त्व के क्षेत्रों में स्टेकहोल्डर्स के साथ बातचीत करने के लिए उठा सकते हैं। हमारे मंच बड़े वैश्विक आयोजनों से लेकर केवल-आमंत्रण, अंतरंग चर्चा और विश्लेषण, साक्षात्कार और हमारी मीडिया के माध्यम से विचार नेतृत्व प्रदान करता है।

मीडिया संपर्क:
तुलिका भारद्वाज: +91 8851646206; [email protected]
अक्षित शर्मा: +91 9582071789; [email protected]

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+