भारत ने अमेरिका को दिया बड़ा झटका, AMCA फाइटर जेट के लिए इस देश के साथ किया डील
India AMCA fighter Jet: टैरिफ विवाद के बीच भारत ने अमेरिका को बड़ा झटका दिया है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और फ्रांस की कंपनी Safran मिलकर भारत में 120 kN क्षमता वाला पावरफुल जेट इंजन विकसित करेंगे। इस प्रोजेक्ट के तहत भारत को 100% टेक्नोलॉजी ट्रांसफर मिलेगा और इंजन की डिजाइन, विकास, टेस्टिंग, सर्टिफिकेशन और प्रोडक्शन पूरी तरह भारत में होगी।
इस कदम से भारत का आत्मनिर्भर विमान निर्माण मजबूत होगा, जबकि अमेरिका के ट्रंप प्रशासन की उम्मीदें इस प्रोजेक्ट पर टिकी थीं, जिससे उन्हें तगड़ा झटका लगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया ऐलान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 22 अगस्त 2025 को इस डील की पुष्टि करते हुए बताया कि भारत ने पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट और स्वदेशी इंजन निर्माण में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा लिया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती AMCA यूनिट्स फिलहाल GE-414 इंजन से उड़ान भरेंगी, लेकिन भविष्य में नए 120 kN क्षमता वाले इंजन का उत्पादन पूरी तरह भारत में होगा।
ये भी पढ़ें India China: बंद होगी ट्रंप की दादागीरी! मिलने वाले हैं मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग, निकालेंगे US का तेल
भारत को 100% टेक्नोलॉजी ट्रांसफर मिलेगा
भारत ने अपने पांचवीं पीढ़ी के स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट (AMCA) के लिए बड़ा कदम उठाया है। इस प्रोजेक्ट के तहत भारत में 120 kN क्षमता वाला पावरफुल जेट इंजन विकसित किया जाएगा, जिसमें भारत को 100% टेक्नोलॉजी ट्रांसफर मिलेगा। इसका मतलब है कि इंजन का डिजाइन, विकास, टेस्टिंग, सर्टिफिकेशन और प्रोडक्शन पूरी तरह भारत में किया जाएगा, जिससे भारत का एयरोस्पेस क्षेत्र आत्मनिर्भर बनेगा।
इस डील से भारत और फ्रांस के बीच तकनीकी और राजनीतिक साझेदारी भी और मजबूत होगी। DRDO के अनुसार, इस परियोजना की लागत लगभग 7 अरब डॉलर होगी। शुरुआती AMCA यूनिट्स फिलहाल GE-414 इंजन से उड़ान भरेंगी, लेकिन भविष्य में नए इंजन का उत्पादन पूरी तरह भारत में ही होगा।
अमेरिका की GE और ब्रिटेन की Rolls Royce भी थीं दावेदार
इस परियोजना में अमेरिका की GE और ब्रिटेन की Rolls Royce जैसी दिग्गज कंपनियां भी दावेदार थीं। फ्रांस के साथ यह समझौता भारत की एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस डील की पुष्टि करते हुए कहा कि भारत ने अपने स्वदेशी फाइटर जेट और इंजन निर्माण में महत्वपूर्ण रणनीतिक सफलता हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications