10 दिनों में फ्रांस के साथ रफाल डील पहुंचेगी अंजाम तक
पेरिस। पिछले करीब तीन वर्षों से भारत और फ्रांस के बीच अटकी पड़ी रफाल फाइटर जेट की डील के अगले 10 दिनों के अंदर इसके अंजाम तक पहुंचने की संभावना है। आपको बता दें कि इस डील पर दोनों देशों के रक्षा विशेषज्ञों की नजरें लगी हुई हैं।

अप्रैल में जब पीएम नरेंद्र मोदी अपने फ्रांस दौरे पर गए थे तो उन्होंने बताया था कि देश की सुरक्षा को मजबूत करने पर पहल करते हुए 36 उन्होंने रफाल विमानों का ऑर्डर दिया है।
दसॉल्ट से मोलभाव आदि को लेकर आ रहीं दिक्कतों को देखते हुए पीएम ने सीधे फ्रेंच सरकार से डील करने का विकल्प चुना था। सूत्रों से पता चला है कि चीजें ठीक जा रही हैं, 10 दिन के भीतर समझौता देखने हो सकता है।
हालांकि खबर पर दसॉल्ट एविएशन कंपनी कॉमेंट करने के लिए उपलब्ध नहीं हो पाई। दसॉल्ट ने फरवरी में इजिप्ट से निर्यात का आदेश जीता था, जिसके बाद भारत ने भी कोशिशें शुरू की थीं। उसके बाद से कतर ने भी ऑर्डर प्लेस किया और बातचीत मलेशिया और यूएई से भी जारी है।
दरअसल, अरबों डॉलर का रफाल लड़ाकू विमान सौदा कुछ लागत संबंधी मतभेदों को लेकर लंबे समय से अटका रहा, जिसके तहत भारत को रफाल विमानों की आपूर्ति की जानी थी।
रफाल की खासियत है कि यह 170 किमी ऊंचाई से भी दुश्मन के ठिकानों पर सटीक निशाना लगाकर उन पर बम गिरा सकता है। यह विमान कई तरह की मिसाइल समेत परमाणु बम गिराने में भी सक्षम है।












Click it and Unblock the Notifications