शर्मसार हुआ भारत, बिना तिरंगे के ओलंपिक में शामिल हुए इंडियन एथीलिट

दरअसल भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन को अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति ने नैतिक और प्रशासनिक कारणों से निलंबित किया हुआ है। आईओसी ने दिसंबर 2012 में भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन को ओलिंपिक चार्टर का पालन नहीं करने के लिए प्रतिबंधित किया था। भारतीय ओलंपिक एसोशिएशन पर लगे बैन के कारण इन भारतीय एथलीटों को विश्व संस्था आईओसी के ध्वज तले भाग लेना पड़ा।
भारत की ओर से विंटर ओलंपिक में शामिल हुए तीन खिलाड़ी शिवा केशवन, हिमांशु ठाकुर और नदीम इकबाल को आईओसी ध्वज के तले प्रतियोगिता में हिस्स लेना पड़ा रहा है। पूरी दुनिया के अरबों लोग फिश्ट ओलिंपिक स्टेडियम में होने वाले उद्घाटन समारोह को देख रहे हैं। भारत के लिए यह शर्मसार करने वाली घटना है। रुस के सूची शहर में शुरु हुए इस 22वें शीतकालीन ओलंपिक में 88 देशों के अनुमानतः 2,800 खिलाड़ी शामिल हुए है। इन खिलाड़ियों में 98 गोल्ड मेडल के लिए फाइट होना।












Click it and Unblock the Notifications