US में सिखों ने खालिस्तानियों को दिखाई औकात, भारतीय राजदूत से धक्कामुक्की करने वालों के खिलाफ बने ढाल
राजनयिक तरनजीत सिंह संधू पर अब खालिस्तानी समर्थकों ने हमला कर दिया। ये घटना अमेरिका में तब हुई जब राजनयिक गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर एक गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचे थे।
इस दौरान खालिस्तानी समर्थकों ने राजनयिक सधू को घेर लिया और उनसे बदसुलूकी करने लगे। लेकिन इसी बीच वहां मौजूद सिख वहां राजनयिक के बचाव में आ गए। उन्होंने इस दौरान न सिर्फ किसी अनहोनी को रोका बल्कि भारतीय राजनयिक को सम्मानित भी किया।

मिली जानकारी के अनुसार न्यूयॉर्क के हिक्सविले गुरुद्वारे में भारतीय राजनयिक तरनजीत सिंह संधू गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर माथा टेकने गए थे। इसी दौरान खालिस्तानी समर्थकों ने राजनियक को घेर लिया और उन्हें बुरा-भला कहा।
इसके बाद जब तरनजीत सिंह ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया तो खालिस्तानी समर्थक उन्हें चोट पहुंचाने के नीयत से बेहद नजदीक पहुंच गए और हाथापाई की कोशिश की। भारतीय राजनयिक को मुश्किल में देख वहां गुरुद्वारे में मौजूद सिख समुदाय के लोग बीच में आ गए।
सिख समुदाय के लोगों ने खालिस्तानी समर्थकों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया और राजनयिक तरनजीत सिंह को सुरक्षित खालिस्तानियों की भीड़ में से निकाला। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें खालिस्तानी समर्थक कह रहे हैं कि आपने हरदीप सिंह निज्जर का कत्ल किया और अब पन्नू को मारने की योजना बना रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस दौरान खालिस्तान समर्थकों का नेतृत्व हिम्मत सिंह कर रहा था। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने उपद्रवियों की हरकतों की निंदा की और उन्हें "गुंडे" कहा।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में भारतीय राजनयिक संग हुई इस घटना का जिम्मेदार खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को बताया जा रहा है। इससे पहले इसी साल सिंतबर में ब्रिटेन में भी इसी तरह कट्टरपंथी खालिस्तानी समर्थकों ने उत्पात मचाया था. तब ब्रिटेन में तैनात भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को स्कॉटलैंड के एक गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोक दिया था।
इस घटना से जुड़ा एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय राजनयिक को सम्मानित किया जा रहा है। भारतीय राजदूत संधू ने कहा कि भारत का विदेशों में बसे भारतीयों और सिख समुदाय के साथ यह करीबी रिश्ता कभी नहीं टूटेगा। भारतीय राजदूत ने कहा कि गुरुनानक ने भी एकजुटता की शिक्षा दी है।












Click it and Unblock the Notifications