पॉल्यूटेड इंडिया पर बराक ओबामा ने बोला कड़वा सच

अमेरिका में आए दिन बाढ़ आने और सैंडी तूफान पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये तूफान उतना भयानक मंजर नहीं लाते, जितना अमेरिका को भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा कि भारत और चीन जैसे देश तेजी के साथ उभर कर आ रहे हैं। और इसके साथ ही वहां के लोग अपनी जीवनशैली में भी बदलाव ला रहे हैं। लोग ज्यादा से ज्यादा कार या अन्य वाहन रखने को इच्छुक हैं। बिजली खपत में भी दिन दुनी रात चौगुनी वृद्धि हो रही है। और इसके साथ ही भारत और चीन ने बड़े-बड़े बिजली संयंत्र भी स्थापित करने शुरू कर दिए हैं। और इन सब वजहों से पर्वावरण में कार्बन डाई ऑक्साइड का उत्सर्जन बढ़ रहा है।
भारत और चीन को प्रदूषण का कारण बताते हुए ओबामा ने अमेरिकी नागरिकों को सचेत रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने अपने कारों के ईंधन दक्षता मानक दोगुने कर दिए हैं। ताकि अगामी दशक तक अमेरिका में कार और ट्रक कम ईंधन में भी आज के मुकाबले दोगुनी दूरी तय कर पाएगें।
फिलहाल, भारत अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की बात को कितनी गंभीरता से लेता है। यह देखने वाली बात होगी। क्योंकि जलवायु परिवर्तन का शिकार भारत को कई बार खुद भी होना पड़ा है। पिछले वर्ष हुआ उत्तराखंड त्रासदी हो या इस वर्ष बारिश की कमी से जूझना। बहरहाल, भारत सरकार को इस समस्या से उबरने के लिए कोई ठोस कदम उठाने की शुरुआत करने की जल्द ही करनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications