नीचे भारत, ऊपर बिजली! कभी ना देखी होगी ऐसी घटना, अंतरिक्ष यात्री बना चश्मदीद, शेयर की दुर्लभ तस्वीर

रहस्यों से भरे स्पेस के विभिन्न अंतरिक्ष मिशन के तहत मिल रहे डेटा को लेकर रिसर्च की अपार संभावनाएं हैं। स्पेस एजेंसियां समय- समय पर स्पेस की रहस्यमयी दुनिया से जुड़े तथ्यों को लेकर नए- नए विषयों से अवगत कराती रहती हैं। हाल में नासा एक अंतरिक्ष यात्री ने एक अनोखी तस्वीर शेयर की है, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक तेज चमक के साथ स्पेस कैसे रोशनी हो जाती है।

नेशनल एरोनॉटिक एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के अंतरिक्ष यात्री ने अंतरिक्ष से भारत की एक शानदार तस्वीर साझा की, जिसमें रात के आकाश को रोशन करने वाली एक बिजली के बोल्ट का एक दुर्लभ और आश्चर्यजनक दृश्य दिखाया गया है। 17 अगस्त को एक एक्स पोस्ट में अंतरिक्ष यात्री मैथ्यू डोमिनिक ने अंतरिक्ष से ली गई असाधारण तस्वीर साझा की। छवि, जिसे अब तक दस लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, में एक अनोखी बिजली की चमक दिखाई गई है, जो पूरी तरह से पृथ्वी की पृष्ठभूमि पर बनाई गई है।

Astronaut Matthew Dominic shares pic

उन्होंने इस तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया। उन्होंने लिखा, "भारत में रात में बिजली चमकती है। मैंने Burst मोड का यूज करके इस बिजली को कैप्चर किया है। मुझे खुशी है कि बिजली ठीक फ्रेम के बीच में कैप्चर हो गई, इसे क्रॉप करने की जरूरत नहीं पड़ी।"

नासा के एस्ट्रोनॉट ने आगे लिखा, " भारत के ऊपर रात में तीव्र चमक के साथ बिजली चमक रही है...मुझे बहुत खुशी हुई जब यह बिजली का झटका फ्रेम के बीच में समाप्त हुआ। किसी क्रॉप की आवश्यकता नहीं है।"

स्पेस से कैप्चर की गई तस्वीर वाकई अद्भुत है। गहरे अंधेरे में आसमान के बीच में चमकदार नीली बिजली दिख रही है। तस्वीर में रोशनी से चमकते कुछ डॉट्स भी दिखाई दे रहे हैं जोकि शहर हैं। भारत का ज्यादातर हिस्सा अंधेरे में है, लेकिन इस बीच आसमानी नीली बिजली गिरती नजर आ रही है। तस्वीर के सोशल मीडिया पर शेयर होने के कुछ घंटों बाद ही यह वायरल हो गई। तस्वीर सामने आने के बाद कई यूजर्स ने इस अपने रिएक्शन दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+