चीनी मीडिया का दावा- समंदर में चीन को घेरने की तैयारी कर रहे हैं UK, भारत
बीजिंग। भारत और चीन के बीच तनाव को आठ माह पूरे हो चुके हैं। पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर दोनों तरफ सेनाओं का भारी जमावड़ा है और मई से ही यह स्थिति है। इस टकराव के बीच ही चीन के सरकारी अखबार की तरफ से दावा किया गया है कि आने वाले दिनों में देश को निशाना बनाने के मकसद से विदेशी सेनाएं घेराबंदी कर सकती हैं। मीडिया की मानें तो यूनाइटेड किंगडम (यूके) जहां एक एयरक्राफट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप को वेस्टर्न पैसेफिक में तैनात करने की योजना में है तो भारत अपने थर्ड एयरक्राफ्ट कैरियर को चीन के खिलाफ तैनात करने की तैयारी कर रहा है।

साल 2021 में यूके लेगा एक्शन
ग्लोबल टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि साल 2021 की शुरुआत में यूके अपना एयरक्राफ्ट कैरियर को पश्चिमी प्रशांत की तरफ भेज सकता है। अखबार ने अपनी रिपोर्ट में एक विशेषज्ञ के हवाले से लिखा है कि यूके और भारत दोनों देशों के एयरक्राफ्ट कैरियर्स को तकनीकी मसलों से उलझना पड़ेगा। चीनी मिलिट्री एक्सपर्ट सोंग झोंगपिंग की मानें तो चीन के पास एंटी-शिप बैलेस्टिक मिसाइल्स हैं जिनसे अमेरिका भी डरता है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि दोनों देशों के एयरक्राफ्ट कैरियर्स सिर्फ एक राजनीतिक स्टंट हैं और असैन्य रूप से इनका कोई महत्व नहीं है। अखबार की मानें तो ब्रिटिश नेवी की तरफ से एक एयरक्राफ्ट कैरियर को रवाना किया जाएगा जिसमें एयरक्राफ्ट कैरियर क्वीन एलिजाबेथ भी शामिल होगा।
एडमिरल करमबीर सिंह का जिक्र
जापान की क्योदो न्यूज एजेंसी के मुताबिक अगले वर्ष इसे जल्द से जल्द जापान के करीब तैनात किया जाएगा। क्योदो ने जापान की सरकार के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रिटिश नेवी का एयरक्राफ्ट कैरियर अमेरिका और जापान के साथ एक ज्वॉइन्ट एक्सरसाइज के लिए आएगा। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक इस युद्धाभ्यास को ऐसे समय में अंजाम दिया जा रहा है कि क्षेत्र में लगातार चीन की आक्रामकता बढ़ रही है। ग्लोबल टाइम्स ने अपने आर्टिकल में इंडियन नेवी चीफ एडमिरल करमबीर सिंह के नौसेना दिवस पर दिए बयान का जिक्र किया है। एडमिरल करमबीर सिंह ने4 दिसंबर को नौसेना दिवस के मौके पर कहा था कि चीन को जवाब देने के लिए भारत का तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर जल्द ही ऑपरेशनल होगा।












Click it and Unblock the Notifications