LAC: भारत और चीन के बीच 14 अगस्त को होगी कोर कमांडर स्‍तर की 19वें दौर की बातचीत, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

भारत और चीन के बीच एक बार फिर से कोर कमांडर स्तर की बैठक होने वाली है। तीन साल से अधिक समय से दोनों देशों के बीच चल रहे सैन्य गतिरोध को हल करने के लिए 19वें दौर की बैठक का आयोजन होने वाला है।

यह बैठक पूर्वी लद्दाख सेक्टर में चुशुल-मोल्डो बैठक बिंदु पर सोमवार यानि कि 14 अगस्त को होने की संभावना है। यह बैठक करीब चार महीने के अंतराल के बाद हो रही है। इससे पहले 23 अप्रैल को भारत और चीन के बीच 18वें दौर की कोर कमांडर वार्ता हुई थी।

19th round of Corps Commander talks

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान भारतीय पक्ष का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल राशिम बाली करेंगे। विदेश मंत्रालय और आईटीबीपी के अधिकारियों के भी वार्ता का हिस्सा होने की उम्मीद है।

दोनों पक्ष अन्य मामलों के साथ-साथ डीबीओ और सीएनएन जंक्शन से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। रक्षा सूत्रों ने एएनआई को बताया कि इस बातचीत के दौरान पूर्वी लद्दाख मोर्चे से सैनिकों की वापसी के लिए भी दबाव डाल सकता है। यह बैठक तब हो रही है जब दोनों पक्ष अपनी-अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में तेजी से निर्माण गतिविधियों में लगे हुए हैं।

सूत्रों ने कहा कि भारतीय पक्ष क्षेत्र में सभी भारतीय हितों को सुरक्षित रखते हुए विवाद को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने का इच्छुक है और उसने पूर्वी लद्दाख के विपरीत क्षेत्रों में चीनी तैनाती के बराबर 50,000 से अधिक सैनिकों को तैनात किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+