ड्रग्‍स के उत्‍पादन और तस्‍करी वाले 21 देशों में अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने डाला भारत का नाम

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने भारत को दुनिया के उन 21 देशों की श्रेणी में रखा जहां पर गैर-कानूनी तरीके से ड्रग्‍स का उत्‍पादन होता है और उसे बाहर भेजा जाता है। इस लिस्‍ट में अफगानिस्‍तान, पाकिस्‍तान और म्‍यांमार भी शामिल हैं। इस लिस्‍ट में जो दूसरे देश हैं उनमें बहामासा, बेलजी, बोलिविया, कोलंबिया, कोस्‍टा रिका, डॉमिनिकन रिपब्लिक, इक्‍वाडोर, अल सल्‍वाडोर, ग्‍वाटेमाला, हैती, होंडुरास, जमैका, लाओस, मैक्सिको, निकारागुआ, पनामा, पेरू और वेनेजुएला भी शामिल हैं।

donald-trump-india

क्‍या थी लिस्‍ट में देशों के आने की वजह

इस लिस्‍ट में इन देशों को यहां की भौगोलिक स्थित, वाणिज्यिक और ऐसे आर्थिक कारणों की वजह से शाामिल किया जो ड्रग्‍स की सप्‍लाई और इसके उत्‍पादन के लिए मंजूरी देते हैं। अमेरिकी राष्‍ट्रपति के मुताबिक यह स्थिति तब है जब सरकार नशीले पदार्थों को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है। राष्‍ट्रपति ट्रंप के वेनेजुएला और बोलिविया जैसे देश पिछले 12 महीनों में इंटरनेशनल काउंटर-नार्कोटिक समझौते के तहत अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं कर सके हैं। वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान, मैक्सिको और कोलंबिया में भी अवैध ड्रग्स के उत्‍पादन में तेजी से इजाफा हुआ है।

ट्रंप की मानें तो इन देशों में ड्रग्स उत्पादन सीधे तौर पर अमरीकी हितों को प्रभावित करने वाला है। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि इस बीमारी से लड़ाई अमेरिका और उनके प्रशासन की सबसे पहली प्राथमिकता है। अमेरिकी सरकार की ओर से इस संकट से निबटने के लिए अतिरिक्‍त चार बिलियन डॉलर का फंड दिया गया है। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने जानकारी दी कि मैक्सिको में बनने वाली हेरोइन और कोलंबिया में बनने वाली कोकीन की वजह से अमेरिका में हर साल हजारों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ट्रंप ने कहा इन देशों में हो रहे ड्रग्‍स के उत्‍पादन और तस्‍करी की वजह से अमेरिकी नागरिकों के स्‍वास्‍थ्‍य और उनकी सुरक्षा प्रभावित होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+