'भारत और अमेरिका मिलकर करें पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों को तबाह'
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका को पाकिस्तान के अंदर संयुक्त ऑपरेशन चलाकर वहां के परमाणु ठिकानों को तबाह कर देना चाहिए। यह बातें सोमवार को मुंबई आए पूर्व अमेरिकी सांसद लैरी प्रेसलर ने कहा। लैरी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही आतंकवादियों को शरण देने के लिए नोटिस दिया है और मुझे पूरा विश्वास है कि वो भारत के लिए सबसे अच्छे अमेरिकी राष्ट्रपति साबित होंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक लैरी प्रेसलर ने कहा कि ट्रंप, पाकिस्तान की नकेल कसें इसके लिए जरूरी है कि पहले वो पेंटागन पर लगाम लगा पाए जो हमेशा पाकिस्तान को प्रोत्साहित करता रहता है। इसी प्रोत्हासन की वजह से पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र में भारत पर हमला बोल पाता है। ट्रंप ने हाल ही में पेंटागन को एक दलदल बताया था जो कि अच्छा संकेत है। लैरी प्रेसलर ने उम्मीद जताई की ट्रंप जल्द ही इस दलदल की सफाई करने में कामयाब होंगे जैसा कि उन्होंने वादा किया था।
बता दें कि तीन बार सांसद रह चुके लैस प्रेसलर 1990 में उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब उनके संसोधन प्रस्ताव पर अमेरिकी संसद ने मंजूरी दे दी और पाकिस्तान को दी जाने वाली अमेरिकी सहायता रोक दी गई। लैस प्रेसलर हमेशा से पाकिस्तान को दी जाने वाली अमेरिकी सहायता के विरोधी रहे हैं। इस मुद्दे पर उन्होंने एक किताब भी लिखी है, नेबर्स इन आर्म्स, जिसमें उन्होंने विस्तृत तरीके से बताया है कि कैसे पाकिस्तान ने अमेरिकी सहायता का प्रयोग परमाणु हथियारों को विकसित करने में किया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications