बशर अल-असद सरकार का पतन भारत के लिए टेंशन! सीरिया से सुरक्षित निकाले गए 75 भारतीय
Syria Crisis: सीरिया में बशर अल-असद की सरकार के गिरने और विद्रोही बलों के नियंत्रण के बाद वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। भारत सरकार ने तुरंत कदम उठाते हुए 75 भारतीय नागरिकों को सीरिया से निकालकर लेबनान पहुंचाया। अब ये सभी नागरिक पहली उपलब्ध वाणिज्यिक उड़ान से भारत लौटेंगे।
सीरिया में जारी हिंसा और सुरक्षा स्थिति को देखते हुए दमिश्क और बेरूत स्थित भारतीय दूतावासों ने निकासी अभियान को समन्वित किया। निकाले गए लोगों में जम्मू-कश्मीर के 44 जायरीन (तीर्थयात्री) शामिल हैं, जो सईदा जैनब में फंसे हुए थे।

भारतीय दूतावास की सलाह
विदेश मंत्रालय ने सीरिया में रह रहे भारतीय नागरिकों को दमिश्क स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क में रहने की सलाह दी है। आपातकालीन संपर्क नंबर +963 993385973 (व्हाट्सएप पर भी) और ईमेल [email protected] पर मदद के लिए पहुंचा जा सकता है।
बशर अल-असद सरकार का पतन
रविवार को विद्रोही समूह हयात तहरीर अल-शाम (HTS) ने दमिश्क पर नियंत्रण कर लिया। इसके बाद राष्ट्रपति बशर अल-असद देश छोड़कर भाग गए और रूस में शरण ली। असद परिवार का 50 साल का शासन समाप्त हो गया। उनका 14 वर्षों का कार्यकाल गृहयुद्ध, हिंसा और राजनीतिक दमन से भरा रहा।
सरकार का रुख
भारत सरकार ने कहा है कि वह सीरिया के घटनाक्रम पर करीबी नजर रख रही है। विदेश मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि भारत सीरिया में "शांतिपूर्ण और समावेशी राजनीतिक प्रक्रिया" का समर्थन करता है, जो सीरियाई लोगों के नेतृत्व में हो।
ये भी पढ़ें- सीरीया पर तुर्की ने किया अटैक, सरकार समर्थित 40 सैनिकों की मौत












Click it and Unblock the Notifications