बगदाद में आत्मघाती हमला, दो कार बम विस्फोट में 11 की मौत
बगदाद। इराक के बगदाद शहर में आत्मघाती हमला हुआ है। शुक्रवार को एक शॉपिंग मॉल के बाहर दो कार बम विस्फोट हुए जिसमें कम से कम 11 लोगों के मरने की खबर है। इस हमले में 25 लोग घायल हुए हैं।

इस्लामिक स्टेट ने ली हमले की जिम्मेदारी
इराक के शॉपिंग मॉल के बाहर हुए आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लाामिक स्टेट ने ली है। इस्लामिक स्टेट इराक के बगदाद में नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों को पहले भी निशाना बनाता रहा है।
इस्लामिक स्टेट की मीडिया विंग अमाक ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि बगदाद में शियाओं के भीड़ भरे इलाके में विस्फोटकों से भरी दो गाड़ियों से हमारे दो शहीदों ने ऑपरेशन को अंजाम दिया।
बाजार में थी ईद की भीड़
जिस समय दोनों कारों में आत्मघातियों ने विस्फोट किया उस समय बाजार में अगले सप्ताह होने वाली ईद की वजह से लोगों की काफी भीड़ थी। विस्फोट में 11 लोगों की जान चली गई।












Click it and Unblock the Notifications