तस्वीरों में: शरीर पर उकेरी गई खूबसूरत कलाकृतियां
प्रदर्शनियों में दीवारों पर टंगी कई ख़ूबसूरत लेकिन निर्जीव पेंटिंग्स आपने देखी होंगी. लेकिन क्या कभी आपने जीती-जागती और चलती-फिरती अद्भुत पेंटिंग्स देखी हैं?
ऑस्ट्रिया के क्लागेनफ़र्ट में हाल ही में कुछ ऐसी ही पेंटिंग्स देखने को मिली. यहां ऑस्ट्रिया ने अपना 21वां वर्ल्ड बॉडीपेंटिंग फ़ेस्टिवल मनाया.
इस मौक़े पर कलाकारों ने अपनी-अपनी मॉडल के शरीर पर ख़ूबसूरत रंग उकेरकर मनमोहक बॉडीपेंटिंग लोगों के सामने पेश की.
कला के इस रूप ने लोगों को हैरान कर दिया. वहां से कुछ अद्भुत पेंटिंग्स चुनकर हम आपके लिए यहां ले आए हैं.
इस फ़ेस्टिवल की शुरुआत 1998 में हुई थी. आज इस फ़ेस्टिवल में 50 अलग-अलग देशों के कलाकार शिरकत करते हैं.
यहां पेश की जाने वाली बेहतरीन बॉडीपेंटिंग्स को अवॉर्ड भी दिया जाता है. ये अवॉर्ड कुल 12 कैटेगरी में दिए जाते हैं. इन कैटेगरी में एयरब्रशिंग, स्पेशल इफ़ेक्ट और फ़ेस पेंटिंग शामिल हैं.
पहली नज़र में देखने पर आपको लगेगा कि यहां मौजूद मॉडल्स ने कोई पोशाक पहन रखी है, लेकिन ध्यान से देखने पर पता चलता है कि खिलखिलाते रंगों का इस्तेमाल कर इनके शरीर पर खूबसूरत आकृतियां बनाई गई हैं.
ऊपर दी गई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कैसे एक कलाकार अपनी मॉडल के शरीर पर पेंटिंग कर रही है.
अवॉर्ड के लिए तय की गई कुछ कैटेगरी की पेंटिंग्स के लिए कलाकारों को दो दिन का समय दिया गया. इस फ़ेस्टिवल में हर दिन के लिए अलग थीम रखी गई.
फ़ेस पेंटिंग अवार्ड के लिए नामित की गई कृतियां बेहद दिलचस्प रहीं. कलाकारों ने अपनी मॉडल्स के चहरे और गर्दन पर सुंदर चित्र उकेरे.
यहां की हर बॉडीपेंटिग दूसरी से बिल्कुल अलग थी और देखने वालों को बिना कहे ही एक कहानी बयां कर रही थी.
फेस्टिवल में बॉडीपेंटिग, मेकअप, फ़ोटोग्राफी, स्पेशल इफेक्ट और एयरब्रश के ट्रेनिंग प्रोग्राम भी चलाए गए.












Click it and Unblock the Notifications