नेपाल में त्रासदी- 18 दिन 202 भूकंप के झटके, 8000 से अधिक की मौत
काठमांडू। नेपाल में पिछले महीनें से शुरु हुए भयानक भूकंप का सिलसिला बदस्तूर जारी है। 25 अप्रैल से 13 मई तक नेपाल में 202 भूकंप के झटके आ चुके है। नेपाल में जिस तरह से करोड़ों रुपए की संपत्ति खाक हो गयी और 8000 से अधिक लोगों ने अपनी जान दे दी है उससे नेपाल के लिए उबरना काफी मुश्किल होगा।
नेपाल में 25 अप्रैल को 7.9 तीव्रता का भूंकप आया था जिसमें कई शहर जमींदोज हो गये थे। इस भूकंप में नेपाल में हजारों लोगों की जान चली गयी थी। नेपाल के लोग अभी उस भूकंप से उबर भी नहीं पाये थे कि एक बार फिर से 12 मई को आये भयावह भूकंप ने फिर से 50 लोगों से अधिक को मौत की नींद सुला दिया है।
12 मई से 13 मई के बीच नेपाल में 36 बार भूकंप के झटते महसूस किये जा चुके हैं। वहीं नेपाल के नेशलन सिस्मिक विभाग ने बताया कि मंगलवार को आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.8 दर्ज की गयी है।
वहीं अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे ने इस भूकंप की तीव्रता को 7.3 बताया है। जिसके तुरंत बाद 6.2 मैग्नीट्यूड के झटके को लोगों ने फिर से महसूस किया था। वहीं कल से अब तक आये 36 भूकंप के झटकों में से कई भूकंप के झटके 6 से कम थे।
लेकिन 36 में आज सुबह 10.22 बजे आये भूकंप की तीव्रता 4.6 दर्ज की गयी थी। उधर नेपाल के गृह मंत्रालय की मानें तो कल आये भूकंप में अबतक 65 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। नेपाल के डोलखा में सबसे ज्यादा 36 लोगों की भूकंप से मौत हो चुकी है।













Click it and Unblock the Notifications