ईरान में साइबर अटैक से फ्यूल वितरण की प्रक्रिया ठप, गैस स्टेशनों पर लगी गाड़ियों की लंबी लाइन

तेहरान, अक्टूबर 26। कच्चे तेल का कुंआ कहे जाने वाले ईरान पर साइबक अटैक की खबर है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान में साइबर अटैक के जरिए सभी गैस स्टेशनों पर ईंधर की बिक्री को ठप्प कर दिया है। इसकी वजह से ईरान में सभी गैस स्टेशनों पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। साइबर हमले से भारी सब्सिडी वाले गैसोलीन की बिक्री को बाधित कर दिया, जिससे देश भर के गैस स्टेशनों पर लंबी लाइनें लग गईं।

Fuel

गैस स्टेशनों पर लगी गाड़ियों की लाइन

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान पर हुए साइबर अटैक की वजह से पिछले कुछ घंटों से गैस स्टेशनों पर फ्यूल भरने के प्रोसेस में बाधा आ गई है। टेक्निकल सपोर्ट के लोग इस समस्या को ठीक करने में लगे हुए हैं और जल्द ही इस समस्या को ठीक कर लिया जाएगा। ईरान में गैस स्टेशनों पर गाड़ियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। सोशल मीडिया इस अटैक की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

फ्यूल लेने वाले लोगों को मिल रहा है साइबर अटैक का मैसेज

अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी के एक पत्रकार ने भी तेहरान गैस स्टेशन पर कारों की लाइनें भी देखी है, जहां पंप और स्टेशन बंद थे। अधिकारियों का कहना है कि लोग सरकार द्वारा जारी कार्ड के माध्यम से ईंधन खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें 'साइबर अटैक 64411' का संदेश मिल रहा है।आर्थिक समस्याओं के बीच देश के अधिकांश लोग अपने वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए सब्सिडी पर आश्रित हैं।

ईरान ने साइबर अटैक के लिए अमेरिका और इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है। संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों ने ईरान पर उनके नेटवर्क को बाधित करने और तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+