कनाडा के टोरंटो में बड़ा सड़क हादसा, 5 भारतीय छात्रों की मौत, 2 घायल
टोरंटो, 14 मार्च। कनाडा के टोरंटो शहर में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है जिसमे 5 भारतीय छात्रों की मौत हो गई है। कनाडा में भारत के हाई कमिश्नर अजय बिसारिया ने बताया कि टोरंटो के करीब 13 मार्च शनिवार को एक ऑटो एक्सिडेंट में 5 भारतीय छात्रों की मृत्यु होगई है। जबकि दो छात्र अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। टोरंटो में भारत के काउंसलेट जनरल के सदस्य इन लोगों के परिजनों के संपर्क में हैं और हर संभव मदद कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार हरप्रीत सिंह, जसपिंदर सिंह, करनपाल सिंह, मोहित चौहान और पवन कुमार की इस सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतकों की उम्र 21 से 24 साल के बीच बताई जा रही है। सभी मृतक छात्र ग्रेटर टोरंटो और मोंट्रेयल के हैं। यह हादसा शनिवार सुबह तकरीबन 3.45 बजे हाईवे 401 पर हुआ। दो छात्रों को इस हादसे में गंभीर चोट आई है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं इस हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कैनेडियन प्रेस के अनुसार शनिवार को दक्षिणी ओंटारियो के क्विटे वेस्ट शहर में एक वैन और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके वैन में सवार पांच भारतीय छात्रों की मौत हो गई जबकि 2 अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनकी हालत नाजुक है। पुलिस के अनुसार ये सभी छात्र ग्रेटर टोरंटो और मॉन्ट्रियल इलाके में स्कूल के छात्र थे।












Click it and Unblock the Notifications