अमेरिका मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता: हाफिज सईद

बीबीसी को दिये साक्षात्कार में हाफिज सईद ने कहा कि "जमात-उद-दावा का 2008 के मुंबई हमलों से कोई लेना देना नहीं है। अमेरिका उसे फिजूल में निशाना बना रहा है। वहीं, भारत कश्मीर मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए जमात-उद-दावा को मुद्दा बना रहा है।"
अमेरिका मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता
हाफिज सईद ने बताया कि पाकिस्तान की अदालतें कह चुकी है कि मेरे खिलाफ भारत के पास कोई पुख्ता सबूत नहीं बल्कि सिर्फ झूठा प्रचार है। साथ ही इसने अमेरिका के आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि अल्लाह मेरी रक्षा करता है, और मेरी मदद कर रहा है। इसीलिए अमेरिका मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
अमेरिका के अनुसार जमात-उद-दावा चरमपंथी समूह का अंग है। लिहाजा, अमेरिका ने हाफिज सईद पर न सिर्फ प्रतिबंध लगाया, बल्कि उसकी गिरफ्तारी के लिए एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है। लेकिन हाफिज सईद ने कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। बीबीसी को दिए इंटरव्यू में सईद ने कहा कि पाकिस्तान के लोग मुझे जानते हैं, और मुझसे प्यार करते हैं। इसलिए कोई भी अमेरिका के ईनामी राशि के लालच में नहीं आ आएगा।"
कश्मीर को आजाद होना चाहिए
वहीं, कश्मीर पर अपना मत रखते हुए सईद ने कहा कि, "कश्मीर को आजाद होना चाहिए। और इसके लिए कश्मीरियों को अपने भविष्य का फैसला खुद करने का अधिकार देना होगा। "












Click it and Unblock the Notifications