पाकिस्तान: पहली बार हज यात्रा में ट्रांसजेंडर भी होंगे स्काउट टीम में शामिल
इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार ने सकारात्म कदम उठाते हुए हज यात्रा के दौरान पहली बार कुछ ट्रांसजेंडर को भी भेजना का निर्णय लिया है। पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार ट्रांसजेंडर युवा साल 2018 में होने वाली हज यात्रा के दौरान सऊदी अरब भेजे जा रहे स्काउटों की एक टीम का हिस्सा होंगे। पाकिस्तान अपने देश से हज यात्रा पर सऊदी अरब 150 लोगों को वॉलिनटिअर्स के रूप में भेजेगा, उसी टीम में हर प्रांत से 2 से 3 ट्रांसजेंडर भी सेलेक्ट किए जाएंगे।

पाकिस्तानी न्यूजपेपर 'एक्प्रेस ट्रिब्यून' के अनुसार, आईपीसी सिंध ब्वॉयज स्काउट्स के आयुक्त आतिफ अमीन हुसैन ने कहा कि ट्रांसजेंडर युवाओं को खुद्दामुल हुज्जाज (सालाना हज के दौरान सेवाकर्ताओं) के तौर पर सेवा देने के लिए सऊदी अरब भेजे जाने का प्रयास जारी है। हुसैन ने कहा, 'हर साल प्रत्येक प्रांत से 2 या 3 ट्रांसजेंडर सेलेक्ट किए जाएंगे, जो हज यात्रा के दौरान जा रहे स्काउटिंग कम्युनिटी से जुड़ेंगे।' हुसैन ने बताया कि फिलहाल सिंध प्रांत से 40 ट्रांसजेंटर युवा सऊदी अरब जाने के लिए शपथ ले चुके हैं।
पाकिस्तान ब्वॉय स्काउट्स एसोसिएशन (PBSA) पाकिस्तान का सबसे बड़ा स्काउट संगठन है। पाकिस्तान के दूसरे प्रांतों पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में भी इस संगठन से ट्रांसजेंडर को जोड़ने की योजना है। इस फैसले के बाद प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर कमर नसीम ने कहा कि यह बदलाव हमारे समाज में बहुत महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। नसीम ने कहा कि समाज में ट्रांसजेंडर को शामिक करना एक सकारात्मक कदम है।












Click it and Unblock the Notifications