इमरान खान संसद में जीते पर भाषण में खोली पाकिस्तान की पोल, नवाज शरीफ को डाकू, जरदारी को चोर, देश को कहा भ्रष्ट

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भले ही पाकिस्तान के संसद में बहुमत हासिल करने में कामयाब हो गये हैं मगर पाकिस्तान की पूरी दुनिया में जगहंसाई हुई है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भले ही पाकिस्तान के संसद में बहुमत हासिल करने में कामयाब हो गये हैं मगर पाकिस्तान की पूरी दुनिया में जगहंसाई हुई है। इमरान खान भले ही चुनाल जीत गये मगर उन्होंने अपने ही देश के चुनाव प्रणाली और चुनाव आयोग को भारी भला बुरा कहा है। इमरान खान ने परोक्ष तौर पर पाकिस्तान चुनाव आयोग को भ्रष्ट और बेईमान कहा है।

IMRAN KHAN

इमरान खान का संबोधन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संसद में बहुमत परीक्षण जीतने के बाद कहा कि पाकिस्तान में चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सांसदों ने पैसे लेकर चुनाव में गड़बड़ी करने की कोशिश की। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आशिफ अली जरदारी को दुनिया का सबसे भ्रष्ट शख्स कहा है। उन्होंने कहा कि एक बेईमान जरदारी का भी लोग साथ दे रहे हैं ये हैरत की बात है। वहीं, इमरान खान ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भी जमकर भला बुरा कहा है। उन्होंने कहा नवाज शरीफ को डाकू करार देते हुए कहा है कि पाकिस्तान के सभी चोर-डाकू मुझे चुनाव हराने के लिए इकट्ठे हो गये थे।

इमरान के दिल में FATF का डर

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को FATF का डर भी सता रहा है। संसद में भाषण देते वक्त उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के ऊपर प्रतिबंध लगने वाला था और उन्होंने किसी तरह देश को FATF के ब्लैकलिस्ट में जाने से बचाया। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान FATF के ब्लैकलिस्ट में चला जाता तो पाकिस्तान के लोगों को दो वक्त की रोटी मिलना भी मुश्किल हो जाता। इसके साथ ही इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान इस दुनिया का सबसे भ्रष्ट देश है और यहां के तमाम नेताओं ने देश को जमकर लूटा और फिर देश छोड़कर फरार हो गये। इमरान खान ने कहा कि एक अकेला इमरान खान पाकिस्तान से करप्शन खत्म नहीं कर सकता है।

पाकिस्तान संसद का गणित

इमरान खान को प्रधानमंत्री पद पर बने रहने के लिए संसद में 172 सांसदों का समर्थन चाहिए था। पाकिस्तान के नीचले सदन यानि लोकसभा में कुल 342 सांसद हैं जिनमें दो सांसद पद अभी खाली हैं। इमरान खान सरकार ने बहुमत के आंकड़े को आसानी से पार कर लिया। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ यानि इमरान खान की पार्टी के पास 179 सांसद हैं जिनमें से कुछ सांसदों ने सीनेट की वोटिंग के दौरान क्रास वोटिंग किया था इसीलिए कहा जा रहा था कि नेशनल एसेंबली में भी वोटिंग के दौरान क्या उनके सांसद क्रास वोटिंग करेंगे? वहीं, इमरान खान की पार्टी का दावा है कि 175 सांसदों ने सरकार का साथ देने का वादा किया है और उनकी पार्टी सरकार बचाने में कामयाब हो जाएगी। लेकिन वोटिंग के दौरान इमरान खान के समर्थन में पाकिस्तान संसद में 178 मत डाले गये हैं। यानि, इमरान खान को जितने वोटों की दरकार थी उससे 6 वोट ज्यादा मिले हैं। वहीं, जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने लोकसभा का चुनाव जीता था उस वक्त उनके 176 सांसद चुने गये थे मगर बहुमत परीक्षण के दौरान उनकी पार्टी को उससे भी 2 वोट ज्यादा मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+