पाकिस्तान ने परमाणु हमले की दी धमकी! कहा- न घास उगेगी...न मंदिरों में घंटियां बजेंगी
इस्लामाबाद। पुलवामा हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच गर्माहट लगातार बढ़ती जी रही है। जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सुरक्षाबलों को पूरी छूट देने की बात कही है, तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी पुलवामा हमले के बाद मंगलवार को कहा कि अगर भारत किसी भी प्रकार का हमला करता है, तो हम भी जंग से इसका जवाब देने के लिए सोचेंगे नहीं। इस बीच इमरान खान के एक मंत्री ने भी भारत को अप्रत्यक्ष रूप से परमाणु हमले की धमकी दे डाली है। हालांकि, यह कई नई बात नहीं है, पाकिस्तान इससे पहले भी कई बार परमाणु हमले की धमकी दे चुका है।

न चिड़िया चखेंगी...न मंदिर में घंटियां बजेंगी
पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशिद अहमद ने कहा, 'हमने चुड़ियां नहीं पहनी हैं। हमारे लिए पाकिस्तान जिंदगी है...पाकिस्तानी मौत है। पाकिस्तान की तरफ नजर उठा के देखा तो वो आंखे निकाल दी जाएगी। और फिर न घास उगेगी...न चिड़िया चखेंगी...न मंदिर में घंटियां बजेंगी...क्योंकि पाकिस्तान मुसलमानों का वो एक किला है जिसकी तरफ सारे मुसलमान देश देख रहे हैं।' इमरान खान मंत्री ने कहा कि अगर अमन की बात करोगे...तो अमन से बात होगी...अगर जंग की बात करोगे...तो जंग से बात होगी।

दूसरा सर्जिकल स्ट्राइक को शक था राशिद को
बता दें कि ये वही शेख रशिद है जिन्होंने पिछले साल कहा था कि राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है और इसी को देखते हुए लोकसभा चुनावों में उसे हार का सामना न करना पड़े, इसके लिए मोदी एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक का सहारा ले सकती है। शेख राशिद ने आगे कहा था कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को अपने वोट बैंक को जवाब देना है और उसे संतुष्ट करना है और पाकिस्तान विरोधी कैंपेन की उम्मीद ही उेसे समय में की जा सकती है।
कुरैशी भी दे चुके हैं धमकी
पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी ने भी भारत को जंग का जवाब जंग से देने की बात कही थी। बता दें कि पुलवामा हमले में जैश ने जिम्मेदारी ली है और पूरी दुनिया जानती है कि जैश-ए-मोहम्मद कहां से संचालित होता है। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे।
-
दबदबा था और दबदबा रहेगा, विदेशी लीग में भारत की ताकत, नीलामी से पाकिस्तानी प्लेयर्स को बैरंग लौटाया -
BAN vs PAK: बांग्लादेश-पाकिस्तान के बीच ODI में धांसू टक्कर आज, कब और कैसे देखें लाइव मुकाबला -
LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! तुरंत कराएं e-KYC, नहीं तो कट जाएगा गैस कनेक्शन, जानें स्टेप बॉय स्टेप प्रॉसेस -
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया -
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत -
LPG के बाद क्या पेट्रोल पर भी संकट? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब -
'4 बच्चों के लिए सही पति की मार, जबरन मुस्लिम बनाया', कौन हैं Sayali Surve, जिनकी हुई हिंदू धर्म में वापसी? -
Guru Margi 2026: गुरु हुए मार्गी, बदलने वाली इन 4 राशियों की किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम












Click it and Unblock the Notifications