T20 WC 2021: PAK के हारने पर इमरान खान ने किया Tweet तो Ex-वाइफ रेहम ने कहा-' 'खान साहब आपको...'
इस्लामाबाद,12 नवंबर। गुरुवार को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद पाकिस्तानी फैंस में काफी निराशा है। पाक के इस हार के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का बयान भी सामने आया । हालांकि इमरान खान ने पाकिस्तानी टीम की हौसलाअफजाई करते हुए तारीफ की है। लेकिन उनके ट्वीट पर उनकी एक्स वाइफ रेहम खान ने जो प्रतिक्रिया दी वो काफी हैरान करने वाली है।

इमरान खान ने किया Tweet
दरअसल इमरान खान Tweet किया कि 'बाबर आजम और उनकी टीम के लिए... मैं जानता हूं कि आप सभी इस वक्त कैसा महसूस कर रहे होंगे क्योंकि क्रिकेट फील्ड पर इस तरह की निराशाओं का सामना मैंने भी किया है. लेकिन आपने जिस तरह का क्रिकेट खेला है और जो अपनी जीत में जो विनम्रता दिखाई है, उसपर आपको गर्व होना चाहिए, बधाई हो टीम ऑस्ट्रेलिया।'

'खान साहब आपको कहा भी था कि फाइनल देखने की जिद ना करें'
इमरान खान के इस ट्वीट पर काफी लोगों ने ट्वीट किया है लेकिन जो प्रतिक्रिया इमरान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने दी, वो काफी हैरान कर देने वाली है। रेहम खान ने उर्दू में Tweet किया। उन्होंने लिखा कि 'खान साहब आपको कहा भी था कि फाइनल देखने की जिद ना करें'।

लोग इमरान और रेहम खान की बात करने लगे
मालूम हो कि रेहम खान ने ऐसा लिखकर इमरान खान पर तंज कसा है क्योंकि इमरान खान ने कहा था कि वो फाइनल मैच देखने के लिए दुबई जाना पसंद करेंगे। रेहम खान के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोग पाकिस्तान मैच को भूल गए और इमरान और रेहम खान की बात करने लगे और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर इमरान -रेहम और उनके रिश्तों का जिक्र होने लगा।
रेहम खान हैं इमरान की दूसरी पत्नी
मालूम हो कि इमरान खान ने अपनी दूसरी शादी साल 2015 में ब्रिटिश-पाकिस्तानी जर्नलिस्ट रेहम खान से की थी लेकिन इस शादी की भी उम्र ज्यादा लंबी नहीं रही और ये शादी मात्र 10 महीने में ही टूट गई। इसके बाद इमरान ने फरवरी 2018 को 40 साल की बुशरा मनेका से शादी की थी। इमरान खान के दो बेटे हैं, जिनका नाम है सुलेमान इशा खान और कासिब खान। दोनों बेटे पहली पत्नी जेमाइमा गोल्डस्मिथ से है।
पाकिस्तान हारा
मालूम हो कि सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए थे। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक पारी खेलकर पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर दिया और एक ओवर रहते ही उसने निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर ने 49 रन ओपनिंग में बनाए। निचले मध्य क्रम से मार्कस स्टोइनिस ने 40 रनों का योगदान दिया जबकि मैथ्यू वेड 17 गेंदों पर 41 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications