Pakistan: रावलपिंडी वालों शर्म करो! इमरान ख़ान की बहन को अंडा किसने मारा? - VIDEO
Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खानम पर शुक्रवार को रावलपिंडी की अदियाला जेल के बाहर मीडिया को संबोधित कर रही थी। इसी दौरान एक महिला ने उनपर अंडा फेंका। यह घटना तोशखाना मामले की सुनवाई के बाद हुई। इसी मामले में उनके भाई और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान आरोपी हैं।
महिला ने फेंके अंडे
इस घटना के बाद पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। वीडियो फुटेज में अंडे को खानम की ठोड़ी पर लगते और फिर उनके कपड़ों पर गिरते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में एक महिला चिल्लाती हुई सुनाई देती है, "यह कौन है?" और "किसने किया यह?" हालांकि, खानम ने चौंकने के बावजूद शांति से प्रतिक्रिया दी, "कोई बात नहीं, जाने दो।"

सोशल मीडिया पर वायरल
यह घटना मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, अंडे फेंकने वाली दोनों महिलाएं पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की समर्थक थीं। बताया जा रहा है कि उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल का जवाब न देने के बाद यह हरकत की।
भड़के PTI समर्थक
पीटीआई समर्थकों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। एक समर्थक ने कहा, "ऐसा व्यवहार न केवल अनैतिक है बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण भी है, क्योंकि यह राजनीतिक असहमति को अपमान और हमलों में बदल देता है। मतभेद एक बात है, लेकिन सभ्यता और सम्मान को कभी नहीं छोड़ना चाहिए।"
एक अन्य उपयोगकर्ता ने टिप्पणी की, "यह शर्मनाक हरकत असीम मुनीर और नून लीग द्वारा की गई है; ये लोग खान और उनके परिवार से बेहद डरते हैं।"
कप्तान पर क्या हैं आरोप?
इमरान खान पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान 140 मिलियन पाकिस्तानी रुपये (500,000 अमेरिकी डॉलर) से अधिक रुपए के गिफ्ट को अवैध रूप से खरीदने और बेचने का आरोप है। ये उपहार तोशखाना, या खजाने में रखे गए थे, जो एक सरकारी विभाग है।
तोशखाना में प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों, मंत्रियों, संसद सदस्यों और सरकारी अधिकारियों द्वारा प्राप्त उपहारों को संग्रहीत किया जाता है। अगस्त 2023 में खान को इस मामले में तीन साल जेल की सजा सुनाई गई थी।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications