Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इमरान खान की पार्टी को मिट्टी में मिला रही सेना, शिरीन मजारी के बाद शाह महमूद कुरैशी भी छोड़ सकते हैं राजनीति

Pakistan News: इमरान खान के खिलाफ सेना ऑल ऑउट ऑपरेशन चला रही है और पीटीआई के तमाम नेताओं को बार बार गिरफ्तार किया जा रहा है और टॉर्चर किया जा रहा है। उन्हें इमरान का साथ छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

Imran Khan News

Imran Khan News: इमरान खान की पार्टी को सेना ने कुचलना शुरू कर दिया है और तमाम बड़े नेता परेशान होकर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ से इस्तीफा दे रहे हैं। इमरान खान के बेहद करीबियों ने अब उनका साथ छोड़ना शुरू कर दिया है।

पहले सेना ने फवाद चौधरी को खामोश किया और उसके बाद इमरान खान के साथ साये की तरह रहने वाली और पीटीआई की पहली पंक्ति की नेता शिरीन मजारी ने पीटीआई से इस्तीफा देकर राजनीति से ही सन्यास का ऐलान कर दिया है।

वहीं, खबर ये भी आ रही है, कि इमरान सरकार में विदेश मंत्री रहे शाह महमूद कुरैशी, जो पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ में इमरान खान के बाद नंबर दो पर थे, वो भी पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं।

शिरीन मजारी ने राजनीति छोड़ी

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और इमरान खान को बड़ा झटका देते हुए शिरीन मजारी और फैयाजुल हसन चौहान ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन दोनों के इस्तीफे के बाद इमरान खान की पार्टी की पहली पंक्ति के कई बड़े नाम वाले और अनुभवी नेताओं ने पार्टी छोड़ दिया है।

इन नेताओं को सेना लगातार टॉर्चर कर रही थी और बार बार गिरफ्तार कर रही थी। इमरान खान की पार्टी के नेताओं को घर से उठाकर उनकी भयानक पिटाई की जाती है और बुरी तरह से टॉर्चर किया जाता है, जिसके बाद इन नेताओं के पास इमरान खान से संबंध तोड़ने का शर्त रखा जाता है और सेना से छुटकारा पाने के लिए ये नेता इमरान खान का साथ छोड़ रहे हैं।

अभी तक दर्जन भर से ज्यादा बड़े नेताओं का इस्तीफा हो चुका है।

इमरान खान की पार्टी के कई सांसद, जिनमें आमिर महमूद कियानी, मलिक अमीन असलम, महमूद मौलवी और आफताब सिद्दीकी शामिल हैं, उन्होंने 9 मई को सैन्य ठिकानों पर हुए हमलों को लेकर इमरान खान की कड़ी निंदा करते हुए उनकी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

इस्लामाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए शिरीन मजारी ने भी 9 मई की घटना की निंदा करते हुए ना सिर्फ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ से, बल्कि राजनीति से भी सन्यास लेने की घोषणा कर दी।

मजारी ने कहा कि वह न केवल अपनी पार्टी बल्कि राजनीति भी छोड़ रही हैं। "आज से, मैं किसी भी राजनीतिक दल का हिस्सा नहीं हूं।"

पीटीआई की वरिष्ठ नेता शिरीन मजारी ने यह भी कहा, कि नजरबंदी के पिछले 12 दिनों के दौरान उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया है। उन्होंने कहा, कि "मेरा परिवार और मेरे बच्चे अब मेरी प्राथमिकता हैं।"

आपको बता दें, कि शिरीन मजारी को कोर्ट से बार बार रिहा किया जाता और उन्हें बार बार गिरफ्तार किया जा रहा था। तीसरी बार गिरफ्तार होने के बाद जब उन्हें जमानत मिली, तो उन्होंने 9 मई की हिंसा के लिए माफी मांगते हुए इमरान खान का साथ छोड़ दिया, जिसके बाद से अब उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।

शाह महमूद कुरैशी भी छोड़ेंगे पार्टी

वहीं, पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है, कि शाह महमूद कुरैशी भी बहुत जल्द पीटीआई से इस्तीफा देने वाले हैं।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के वरिष्ठ नेता शाह महमूद कुरैशी को पंजाब पुलिस ने रावलपिंडी की अदियाला जेल के बाहर से इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) द्वारा मंगलवार को उनकी रिहाई का आदेश दिए जाने के कुछ मिनट बाद फिर से गिरफ्तार कर लिया।

अल-कादिर ट्रस्ट मामले में 9 मई को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पीटीआई कार्यकर्ताओं के हिंसक विरोध के बाद कुरैशी को गिरफ्तार किया गया था।

कई पाकिस्तानी पत्रकारों का कहना है, कि शाह महमूद कुरैशी को काफी टॉर्चर किया जा रहा है और शिरीन मजारी के बाद अगला नंबर उनका है। कुछ पत्रकारों ने दावा किया है, कि इमरान खान के साथ तो फिर भी जनता है, लेकिन दूसरी पंक्ति के नेता सेना का टॉर्चर बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।

इमरान खान ने क्या कहा?

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष ने मंगलवार को अपनी पार्टी की वाइस प्रेसिंडेंट शिरीन मजारी के इस्तीफे के बाद कहा, कि उनकी पार्टी के नेताओं का उनकी पार्टी से जबरन तलाक करवाया जा रहा है।

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक ट्वीट में कहा, कि "हम सभी ने पाकिस्तान में जबरन विवाह के बारे में सुना है, लेकिन पीटीआई के लिए एक नई घटना सामने आई है, जबरन तलाक।"

इमरान खान ने ट्वीट में कहा, कि "मेरी सहानुभूति उन सभी के साथ है, जिन पर पार्टी छोड़ने के लिए दबाव डाला गया है। और मैं उन सभी वरिष्ठ सदस्यों की सराहना करता हूं और उन्हें सलाम करता हूं, जो पार्टी छोड़ने के अत्यधिक दबाव का विरोध कर रहे हैं।"

किन बड़े नेताओं ने छोड़ी है इमरान की पार्टी

पूर्व संघीय मंत्री शिरीन मजारी, पूर्व प्रांतीय मंत्री फैयाजुल हसन चौहान, पूर्व एमपीए (पंजाब) अब्दुल रजाक खान नियाजी, पूर्व एमपीए (पंजाब) मखदूम इफ्तिखारुल हसन गिलानी, पूर्व एमपीए (पंजाब) मियां जलील अहमद शराकपुरी, ख्वाजा कुतुब फरीद कोरेजा, पीटीआई के संस्थापक सदस्य आमेर महमूद कियानी, चौधरी वजाहत हुसैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री मलिक अमीन असलम, पूर्व प्रांतीय मंत्री डॉ हिशाम इनामुल्लाह मलिक, पीटीआई पश्चिम पंजाब के अध्यक्ष फैजुल्लाह कमोका, इस्लामाबाद के पूर्व पीटीआई केंद्रीय उप महासचिव डॉ मुहम्मद अमजद, पीटीआई सिंध के उपाध्यक्ष महमूद मौलवी, पीटीआई कराची के अध्यक्ष आफताब सिद्दीकी, एमपीए (सिंध) सैयद जुल्फिकार अली शाह, एमएनए जय प्रकाश उकरानी, एमपीए (सिंध) संजय गंगवानी, एमपीए (सिंध) डॉ इमरान शाह, खैबर-पख्तूनख्वा (के-पी) सरकार के पूर्व प्रवक्ता अजमल वजीर, एमएनए उस्मान तारकई, एमएनए मलिक जवाद हुसैन, पूर्व प्रांतीय मंत्री मुबीन खिलजी।

Recommended Video

    Imran Khan Jail से रिहा, बाहर आकर किसपर भड़के ? | Pakistan Supreme Court | वनइंडिया हिंदी

    ये वो नेता हैं, जो इमरान खान की पार्टी के सांसद, विधायक या पार्टी के बड़े पदों पर थे। ये नेता पीटीआई के दूसरी और तीसरी पंक्ति के नेता हैं। वहीं, माना जा रहा है, कि अगले 24 से 48 घंटे में पीटीआई छोड़ने वाले नेताओं की बाढ़ आ सकती है और इमरान खान पूरी तरह से अकेले बड़ सकते हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+